{"_id":"5f07ba698ebc3e636b75c40a","slug":"90-years-old-man-and-wife-beat-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"90 साल के बुजुर्ग और पत्नी ने कोरोना को हराया, डॉक्टरों ने बताया बड़ी उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90 साल के बुजुर्ग और पत्नी ने कोरोना को हराया, डॉक्टरों ने बताया बड़ी उपलब्धि
Fri, 10 Jul 2020 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Jul 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपोलो अस्पताल में भर्ती 90 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी पत्नी ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। बृहस्पतिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने कहा कि इस उम्र में कोरोना को हराना एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
25 मई को 87 वर्षीय महिला को कूल्हे में फ्रैक्चर के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। सर्जरी से पहले कोरोना जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उनके पति की भी जांच कराई गई तो वह भी संक्रमित मिले और पहले से अलजाइमर नामक बीमारी से ग्रसित थे। अपोलो अस्पताल में डॉक्टर निखिल मोदी की देखरेख में दोनों का इलाज शुरू किया गया। 10 दिन बाद उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
डॉक्टर यतींद्र खरबंदा के नेतृत्व में महिला के कूल्हे कि सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। इसके बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों का कहना है कि इतनी परेशानी होने के बाद भी जिस प्रकार इस बुजुर्ग दंपती ने कोरोना को मात दी है वह एक बड़ी उपलब्धि है। ये दर्शाता है कि किसी भी बीमारी को हराने के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों तरीके से मजबूत होने की जरूरत होती है।
विज्ञापन