फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   90 year old Chandiram gave up his life 40 minutes after death of his wife In Ballabhgarh

सात जन्म साथ निभाने का वादा: पत्नी के देहांत के 40 मिनट बाद बुजुर्ग ने त्यागे प्राण, पोती ने दी थी दादी की खबर

Mon, 11 Dec 2023 12:17 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लभगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बल्लभगढ़ Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 11 Dec 2023 12:17 PM IST
सार

गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग चंदीराम ने पत्नी के देहांत के 40 मिनट बाद प्राण त्याग दिए।  नए जीवन की शुरुआत गाजे बाजे के साथ की थी। उसी शान से 70 साल बाद दोनों ने दुनिया छोड़ दी।

विज्ञापन
90 year old Chandiram gave up his life 40 minutes after death of his wife In Ballabhgarh
पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति ने भी प्राण त्यागे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजे बाजे के साथ 70 साल पहले दंपति बुजुर्ग ने नए जीवन की शुरुआत की थी। अब उसी शान से बुजुर्ग दंपती एक साथ इस दुनिया से सफेद चादर में लिपट कर चले गए। 90 वर्षीय भगवती देवी की मौत की खबर सुनने के 40 मिनट के बाद 90 वर्षीय चंदी राम ने भी प्राण त्याग दिए। दोनों की शव यात्रा गांव फतेहपुर बिल्लौच में गाजे बाजे के साथ गांव में निकाली गई। यही नहीं, परिजनों ने एक ही चिता पर दोनों का दाह संस्कार किया।

विज्ञापन


गांव फतेहपुर बिल्लौच निवासी चंदीराम शर्मा ने करीब 70 साल पहले भगवती देवी से शादी की थी। चंदीराम गांव कौराली स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अध्यापक के पद से रिटायर्ड हुए थे। उनकी पत्नी भगवती देवी का कुछ महीने पहले हादसे में कूल्हा टूट गया था। इसके चलते वह चारपाई पर थीं। उनके बेटे विवेक रतन गौड़ ऊंचा गांव स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापक हैं। उनकी चार बेटियां दयावती, मधुबाला, संतोष कुमार व गीता देवी हैं। विवेक रतन ने बताया कि दो दिसंबर की शाम को बीमारी के चलते उनकी मां भगवती देवी का देहांत हो गया।

विज्ञापन

पोती ने दी दादी के मरने की खबर
पोती इंदू शर्मा सीटेट की परीक्षा देने के लिए मायके आई हुई थीं। उन्होंने ही दादी के मरने की खबर दादा को दी। यह सुनने के बाद दादा की दिल की धड़कन बढ़ने लगी। करीब 40 मिनट के बाद दादा ने भी प्राण त्याग दिए। दंपती की मौत की खबर सुनते ही सभी दंग रह गए।

विज्ञापन

बैंड बाजे के साथ निकाली शव यात्रा
दंपति की बड़ी धूमधाम से गाजे बाजे के साथ शव यात्रा निकाली गई। जहां से होकर यह शव यात्रा निकली वहां लोग उन्हें हाथ जोड़कर नमन करते हुए नजर आए। गांव के श्मशान घाट में दोनों का एक चिता पर दाह संस्कार किया गया।

विज्ञापन

बच्चों से कहते थे एक साथ जाएंगे हम
बेटे रतन ने बताया कि दादा चंदी राम उनसे हमेशा कहते थे कि वह दादी भगवती देवी के साथ ही संसार को छोड़कर जाएंगे। उस समय सभी बच्चे हंसते थे, लेकिन वह बात आज सच हो गई तो सभी खासे अचरज में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed