{"_id":"2bedcf0a7b00b3eae470b2d7085cda21","slug":"9-sick-from-food-pwaijning-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड प्वाइजनिंग से 7 बच्चों समेत 9 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड प्वाइजनिंग से 7 बच्चों समेत 9 बीमार
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Sat, 11 Oct 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलशन कालोनी में शुक्रवार दोपहर फूड प्वाइजनिंग से सात बच्चों समेत 9 लोग बीमार हो गए। इन्हें मोदीनगर और मुरादनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि सभी ने एक दिन पूर्व शादी समारोह का बचा हुआ मीट और चावल खाया था।
विज्ञापन
गुलशन कालोनी में जमशेद भाई शमशाद के साथ रहता है। जमशेद ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह मोदीनगर के कलछीना में निकाह में गया था।
लौटते वक्त दाल और चावल पैक करा लिए थे। मसूर और चने की दाल में मीट के टुकड़े थे। घर पहुंचने पर खाना फ्रिज में रखा था। शुक्रवार दोपहर 12 बजे परिवार के सदस्यों ने दाल चावल खाया तो सभी की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
जमशेद की पत्नी अंजुम (24), शना (6), सहजादी (5), अलीशा (4) और शमशाद की पत्नी रिहाना (25) पुत्र आजाद (5), शहजाद (9) एवं कहकशा (4) के अलावा शाहिद की बेटी फरहा (6) को पेट दर्द के साथ ही उल्टी दस्त शुरू हो गए।
विज्ञापन
सभी को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां से अंजुम और रिहाना को मोदीनगर रेफर किया गया है। डॉ. इस्लाम अहमद का कहना है कि प्रथम दृष्टया से मामला फूड प्वाइजनिंग से जुड़ लग रहा है।