फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   8th grade student missing during delhi violence

दिल्ली हिंसाः परीक्षा देने निकली 8वीं कक्षा की छात्रा लापता, अपनों की तलाश में भटक रहे कई परिवार

Fri, 28 Feb 2020 06:01 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 28 Feb 2020 06:01 AM IST
विज्ञापन
8th grade student missing during delhi violence
दिल्ली हिंसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा के बाद कई लोगों ने जहां अपनी जान गंवा दी हैं वहीं, कई लोग लापता हो गए। 13 साल की कुसुम (बदला हुआ नाम) की सोमवार को खजूरी खास के स्कूल में परीक्षा थी। वह पेपर देने निकली थी, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चला है।

विज्ञापन


इसी तरह लोनी (गाजियाबाद) निवासी शाहबाज (22) भी मंगलवार को आंख का इलाज कराने दिल्ली आया था, लेकिन वह भी लापता है। परिजनों ने मोर्चरी के अलावा आसपास के सभी अस्पतालों में उसकी तलाश की। थक हारकर परिवार ने बृहस्पतिवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


शाहबाज अपने परिवार के साथ लोनी के हुसैन विहार में रहता है। उसके परिवार में पिता शफी अहमद, मां, छह बहनें और दो भाई हैं। शाहबाज के भाई मतलू ने बताया कि उसका भाई वेल्डिंग का काम करता है। मंगलवार सुबह उसकी आंख में वेल्डिंग करते हुए चिंगारी लग गई थी, जिसकी वजह से उसे काफी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह इलाज कराने की बात कहकर दिल्ली के लिए निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला तो बृहस्पतिवार दोपहर शाहबाज की मां व भाई जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे। यहां तक कई अस्पतालों में उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।

दूसरी ओर सोनिया विहार की रहने वाली कुसुम घर से साढ़े चार किलोमीटर दूर पेपर देने के लिए सोमवार दोपहर को खजूरी खास के स्कूल गई थी। वह आठवीं कक्षा में पढ़ती है। इस बीच इलाके में दंगा हो गया। पिता को बेटी को लेने जाना था, लेकिन वह बलवे के कारण स्कूल नहीं पहुंच पाया।


बाद में शाम के समय वह किसी तरह स्कूल पहुंचा तो पता चला कि बेटी वहां से निकल चुकी थी। सोमवार से ही कुसुम का कोई पता नहीं चल पा रहा है। परिजन उसकी तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed