{"_id":"5e28e29d8ebc3e4b4f228e03","slug":"88-nominations-against-cm-kejrival-54-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः सीएम केजरीवाल के खिलाफ हुए थे 88 नामांकन, 54 निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः सीएम केजरीवाल के खिलाफ हुए थे 88 नामांकन, 54 निरस्त
Thu, 23 Jan 2020 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Jan 2020 05:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 88 नामांकन पत्र दाखिल कर रिकॉर्ड बनाने वाले उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है। एक ही बार में 54 नामांकन पत्रों को निरस्त कर दिया गया है। दस्तावेज से जुड़ी खामियां मिलने के चलते चुनाव आयोग ने इन नामांकन पत्रों को खारिज किया। किसी के एफिडेविट में जानकारी पूरी नहीं थी तो किसी की सोशल मीडिया से जुड़ी अहम सूचनाएं ही नहीं थीं।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 से 21 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया हुई। इसमें 1015 उम्मीदवारों ने 1528 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। सबसे ज्यादा पर्चे नई दिल्ली सीट से भरे गए थे। दिल्ली के इतिहास में अभी तक किसी भी चुनाव में इतने नामांकन दाखिल नहीं किए गए और न ही नई दिल्ली सीट पर कभी 88 लोगों ने एक साथ दावेदारी की। सभी जिला निर्वाचन कार्यालय पर देर रात तक नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी जारी रही। हालांकि, 24 जनवरी तक नाम वापस लेने का वक्त उम्मीदवार के पास अभी बचा है। इसके बाद ही चुनाव आयोग दिल्ली में उम्मीदवारों की अंतिम दावेदारी तय करेगा।
विज्ञापन
सीएम-डिप्टी सीएम के खिलाफ सबसे ज्यादा पर्चे
नई दिल्ली सीट से 54 नामांकन रद्द होने के बाद चुनाव आयोग ने 34 नामांकन पत्रों को स्वीकार किया है। इसमें एक अरविंद केजरीवाल का है। वहीं, पटपड़गंज सीट से 23 में से 22 नामांकन पत्रों को स्वीकार किया गया है। यहां से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। देर रात तक की जानकारी के अनुसार, सीएम और डिप्टी सीएम के खिलाफ ज्यादा पर्चे भरे गए। वर्ष 2015 में नई दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव लड़ा था। उस समय इस सीट पर 13 प्रत्याशियों ने दावेदारी की थी। ठीक इसी तरह पटपड़गंज सीट पर मनीष सिसोदिया समेत सात उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
आप के बाकी मंत्रियों के सामने भी खूब नामांकन
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा शकूरबस्ती से आप प्रत्याशी सत्येंद्र जैन समेत 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें से सात निरस्त हुए। बल्लीमारान से आप के इमरान हुसैन समेत 18 में से 13 नामांकन ही स्वीकार किए गए हैं। घोंडा विधानसभा से गोपाल राय के साथ 19 नामांकन पत्र थे, जिनमें से तीन निरस्त हुए। नजफगढ़ से कैलाश गहलोत और सीमापुरी से राजेंद्र पाल गौतम की सीट पर क्रमश: 17 और 20 नामांकन पत्र भरे, जिनमें 13 और 10 को ही स्वीकार किया गया। ये सभी प्रत्याशी दिल्ली सरकार की कैबिनेट में मंत्री हैं।
आप को झटका, कपिल को मंजूरी
चुनाव आयोग ने मॉडल टाऊन से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के नामांकन को भी हरी झंडी दे दी है। कपिल मिश्रा के नामांकन पर सवाल खड़े करते हुए आप की ओर से चुनाव आयोग को शिकायत की गई थी, जिसके बाद जांच में संबंधित आरोप निराधार पाए गए। रिटर्निंग ऑफिसर ने शिकायत को आधारहीन मानते हुए कपिल मिश्रा का नामांकन स्वीकार किया।
दिल्ली सरकार के मंत्रियों की सीट पर चुनौती
शख्सियत सीट 2015 2020 निरस्त
अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली 13 34 54
मनीष सिसोदिया पटपड़गंज 07 22 01
सत्येंद्र जैन शकूरबस्ती 08 08 07
इमरान बल्लीमारान 12 13 05
गोपाल राय घोंडा 07 16 03
कैलाश गहलोत नजफगढ़ 13 13 04
राजेंद्र पाल गौतम सीमापुरी 06 10 20