फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   805 flats of Vasant Kunj will get new life

Delhi : वसंत कुंज के 805 फ्लैटों को मिलेगा नया जीवन, 43.81 लाख रुपये खर्च करेगा डीडीए; निविदा जारी

Mon, 21 Jul 2025 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 05:43 AM IST
सार

डीडीए ने इस परियोजना के लिए निविदा जारी कर दी है। योग्य एजेंसियां ऑनलाइन निविदा जमा कर सकती हैं। चयनित एजेंसी को 12 माह में कार्य पूरा करना होगा।

विज्ञापन
805 flats of Vasant Kunj will get new life
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) वसंत कुंज के डी-6 पॉकेट, कावेरी अपार्टमेंट में 805 जर्जर हो रहे फ्लैटों को नया जीवन देगा। 43.81 लाख रुपये की लागत से लिफ्ट, बेहतर जलापूर्ति, पार्क में लाइटें और डीजी सेट सहित अन्य सुविधाओं की मरम्मत व रखरखाव होगा। इस पहल से सैकड़ों निवासियों का जीवन आसान होगा। डीडीए ने इस परियोजना के लिए निविदा जारी कर दी है। योग्य एजेंसियां ऑनलाइन निविदा जमा कर सकती हैं। चयनित एजेंसी को 12 माह में कार्य पूरा करना होगा।

विज्ञापन


दरअसल, डीडीए ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 के लिए वसंत कुंज सेक्टर डी-6 में 2709 फ्लैट बनाए थे। टावर भूकंप प्रतिरोधी डिजाइन के साथ बनाए गए थे। इन्हें खिलाड़ियों व खेल प्रतिनिधियों के ठहरने के लिहाज से तैयार किया गया था। सभी फ्लैट पांच ब्लॉक में बांटे गए हैं। हर ब्लॉक का नाम देश की मशहूर नदियों सिंधु, गंगा, नर्मदा, ब्रह्मपुत्र और कावेरी पर रखा गया था।
विज्ञापन


साथ ही, जिस क्षेत्र की नदियां हैं उसके इतिहास को हस्तशिल्प पेंटिंग के जरिये यहां दर्शाया गया है। इन फ्लैटों के फर्नीचर भारत के अलावा चीन और मलयेशिया से मंगाए गए थे। खेल समाप्त होने के बाद इन्हें सामान्य जनता को आवंटित किया गया। ये छतरपुर मेट्रो स्टेशन से करीब 3.14 किमी और आईजीआई एयरपोर्ट से 6-7 किमी दूर हैं। अब इन फ्लैटों की रंगत फीकी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुणवत्ता और समयसीमा का रहेगा विशेष ध्यान
डीडीए ने मौजूदा समय में कावेरी अपार्टमेंट की 805 फ्लैटों के व्यापक रखरखाव की घोषणा की है। डीडीए के अधिकारियों ने बताया कि बाकी फ्लैट के भी इसी तरह रखरखाव की योजना तैयार की जा रही है। इससे इन घरों में रहने वाले निवासियों को निर्बाध सेवाएं मिलेंगी। परियोजना पर कुल 43,81,014 रुपये खर्च होंगे और 12 माह में काम पूरा होगा। काम की गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed