फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   800 years old history

800 साल पुराना इतिहास समेटे है सोहनगढ किला

Mon, 19 Dec 2016 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 19 Dec 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
800 years old history
banasur fort

सोहना के प्राचीन सोहनगढ किले का अस्तित्व समाप्त होने के कगार पर है। रखरखाव व मनचलों का अड्डा बनता जा रहा है। वहीं सरकार व पुरातत्व विभाग ने प्राचीन किले को संवारने की पहल नहीं की है। जिससे उक्त किले का नामोनिशान मिटने लगा है। जिससे नागरिकों में रोष हैं।

विज्ञापन


लोगों ने ऐतिहासिक प्राचीन किले का सौंदर्यकरण कराने को कहा हैं। देश की राजधानी दिल्ली से करीब 50 किलोमीटर व साईबर सिटी गुडग़ांव से मात्र 25 किलोमीटर अरावली पहाडिय़ों की तलहटी में बसा सोहना कस्बा अपनी अद्भुत व प्राचीन धरोहरों के कारण देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी विख्यात हैं। 
विज्ञापन


अरावली पहाडिय़ों के बीच घिरा होने से कस्बे की छंटा निराली है। कस्बे के प्राकृतिक गंधमुक्त गर्म जल सरोवर के पानी को पर्यटक भुला नहीं पाते हैं। उक्त पानी में अनेकों विश्वसनीय मान्यताएं सम्मलित हैं। इन्ही पहाडिय़ों में सोहना के इतिहास सरकारी उपेक्षा के चलते बदहाली के आंसू बहा रहा है। वर्तमान में किले के मात्र चंद अवशेष ही शेष बचे हैं, जो किले की प्राचीन दशा को बयां कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किले का इतिहास-
कस्बे के सोहना-तावड़ू मार्ग पर पहाडिय़ों में स्थित सोहनगढ किले का इतिहास काफी प्राचीन हैं। पूर्व में सोहना कस्बे को सोहनगढ के नाम से जाना जाता था। बेहद मजबूत व पुराना किला करीब 800 वर्ष पुराना बताया जाता हैं। जो इतिहास के कई अध्यायों को खुद में समेटे हुए हैं। 

बताते है कि जब राजा सावन सिंह ने फुलबा का अपहरण करके अपनी रानी बनाया था, तब किले का निर्माण कराया था। पूर्व में राजा महाराजाओं का निवास रहा हैं। ऐतिहासिक प्राचीन किला वर्तमान में खंडर हालत में पहुंच गया हैं। 


क्या कहते है नागरिक-
कस्बे के प्रब्रद्ध नागरिक पार्षद विक्की लटठ, पूर्व पार्षद डा. सतीश तंवर, सर्राफा यूनियन पूर्व प्रधान अशोक वर्मा, व्यापारी नेता रामबाबू गुप्ता का कहना है कि अगर सरकार व प्रशासन किले को संवारने का प्रयास करें, तो सुंदर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed