{"_id":"b56f61b67d6ce3badcf6289b4bf664d1","slug":"800-cc-cameras-remain-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 सीसी कैमरों की जद में रहेगा गाजियाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 सीसी कैमरों की जद में रहेगा गाजियाबाद
आदर्श त्रिपाठी/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 10 Jun 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद की बिगड़ी कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जीडीए ने कवायद शुरू की है। इसके मद्देनजर जीडीए महानगर में करीब 800 से अधिक सीसी कैमरे लगवाएगा। कैमरे लगवाने के लिए जीडीए व्यापारियों, मॉल्स संचालक, बिल्डर और आरडब्लूए की भी मदद लेगा।
विज्ञापन
पहले चरण में टीएचए में कैमरे लगने की शुरुआत होगी। इसके बाद पूरे शहर में कैमरे लगवाए जाएंगे। शहर से जुड़ती सीमाओं पर विशेष निगाह होगी। किसी वारदात या घटना के बाद फुटेज की सहायता से अपराधियों की धरपकड़ की जा सकेगी।
विज्ञापन
दरअसल टीएचए में चेन स्नैचिंग, लूट आदि की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इंदिरापुरम जीडीए की पॉश कालोनी है। यहां कई नामी हस्तियां रहती हैं। बढ़ते अपराध से सब परेशान हैं।
विज्ञापन
जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि इंदिरापुरम की सोसायटीज, मॉल्स, मार्केट, स्कूल आदि में आंतरिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसी कैमरे और मानीटरिंग सिस्टम लगा हुआ है।
शहर में रिलायंस कंपनी को 4जी का लाइसेंस इसी शर्त पर दिया गया है कि वह इंदिरापुरम में 200 सीसी कैमरे लगाएगी। इसके बाद अन्य कालोनियों में भी इस प्रयोग को आगे बढ़ाया जाएगा।
व्हाट्स अप से करें शिकायत
अब शहरवासी जीडीए से जुड़ी शिकायत या सुझाव देने के लिए व्हाट्स अप का प्रयोग कर सकेंगे। जीडीए अगले दो दिनों में शहरवासियों के लिए व्हाट्स अप का नंबर जारी करेगा। डीपी सिंह के मुताबिक लोग मौके पर चल रहे अवैध निर्माण की फोटो खींचकर तुरंत जीडीए को भेज सकेंगे।