फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   80 per cent flat for delhi people of DDA

DDA लेकर आया है बड़ी खुशखबरी

Sat, 09 Aug 2014 11:19 AM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 11:19 AM IST
विज्ञापन
80 per cent flat for delhi people of DDA

डीडीए की आवास योजना-2014 में दिल्लीवासियों को ज्यादा फ्लैट मिलेंगे। आवासीय योजना के 80 फीसदी फ्लैट दिल्ली के नागरिकों के लिए आरक्षित होंगे। इसके अलावा पांच साल तक नया फ्लैट आवंटी के पास ही रहेगा। इसे दूसरे को बेचा नहीं जा सकेगा।

विज्ञापन


उपराज्यपाल नजीब जंग ने डीडीए के दोनों प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। दरअसल, लंबे समय से मांग उठ रही थी कि डीडीए की आवासीय योजनाओं में दिल्लीवासियों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया जाए।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि इससे राजधानी में रहने वालों को आवास मिलने की ज्यादा संभावना रहेगी। इसके साथ ही यह बात भी कही जा रही थी कि इन योजनाओं में बड़े स्तर पर बिल्डर पैसा लगाते हैं। आवंटित होते ही इन्हें दूसरों के नाम कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में क्या है व्यवस्‍था

80 per cent flat for delhi people of DDA

लोगों की मांग को देखते हुए डीडीए ने इसके लिए एक प्रस्ताव भी तैयार किया था। इसमें प्रावधान किया गया है कि आवासीय योजना-2014 के 80 फीसदी फ्लैट दिल्ली के नाम होंगे। वहीं, पांच साल तक आवंटी इसकी खरीद-फरोख्त नहीं सकेंगे।

डीडीए ने 1957 से अब तक करीब चार लाख फ्लैट आवंटित किए हैं। मौजूदा प्रावधान के तहत देश के किसी राज्य का नागरिक डीडीए की आवासीय योजना का फायदा उठा सकता है।

इसमें दिल्ली के लोगों के लिए विशेष प्रावधान नहीं था। इसका फायदा बड़े-बड़े बिल्डर उठाते थे। आवंटित होने ही कई फ्लैट ऊंचे दामों पर बेच दिए जाते थे। डीडीए के उपाध्यक्ष बलविंदर कुमार ने लोगों की मांग के आधार पर यह प्रस्ताव तैयार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed