{"_id":"fb2b00ac6a2f59c99b5d6f6945235a56","slug":"80-connected-to-the-jat-community-relationships-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट बिरादरी में जुड़े 80 रिश्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट बिरादरी में जुड़े 80 रिश्ते
अमर उजाला/गाजियाबाद
Updated Sun, 25 Jan 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक मिलन जाट समाज द्वारा आयोजित छठवें परिचय सम्मेलन में 80 रिश्ते तय हुए। चौधरी भवन में आयोजित परिचय सम्मेलन के लिए करीब 700 युवक -युवती पंजीकृत थे।
विज्ञापन
सम्मेलन में युवक-युवती के साथ ही बिरादरी के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन
इसके बाद मंच पर चढ़कर युवक युवतियों ने अपना परिचय दिया। इसके साथ ही अभिभावकों के लिए अलग से बात करने को टेबिल लगाए गए थे। यहां अभिभावकों ने आपसी रिश्ते तय किए।
विज्ञापन
इसके साथ ही समिति द्वारा समाज के विशिष्ट लोगों व मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजयपाल सिंह ने की और मंच संचालन प्रताप चौधरी व रविंद्र कुमार तेवतिया ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेंद्र कुमार चौधरी अमरजीत सिंह बिड्डी, अमर सिंह, अरुण चौधरी आदि का विशेष सहयोग रहा।