{"_id":"65853641e9e650445a0f4388","slug":"75th-republic-day-parade-rehearsal-started-on-kartavya-path-at-delhi-2023-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर परेड की रिहर्सल शुरू, इस बार इस देश के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर परेड की रिहर्सल शुरू, इस बार इस देश के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
Fri, 22 Dec 2023 12:40 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:40 PM IST
सार
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह परेड रिहर्सल निकाली गई। अब 26 जनवरी तक हर दिन रिहर्सल होगी।
विज्ञापन
कर्तव्य पथ पर परेड की रिहर्सल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हर साल की तरह इस बार भी 26 जनवरी 2024 को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस बार 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो चुकी है। शुक्रवार की सुबह परेड रिहर्सल निकाली गई। अब 26 जनवरी तक हर दिन रिहर्सल होगी।
विज्ञापन
इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। इससे पहले क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के तहत गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राष्ट्रपति बाइडन को आमंत्रित किया था। हालांकि, उन्होंने कुछ कारणों के चलते जनवरी में यहां आने में असमर्थता जताई। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
#WATCH | Rehearsals for the 26th January Republic Day parade have started on Delhi's Kartavya Path pic.twitter.com/RVsiINFb14
— ANI (@ANI) December 22, 2023
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैक्रों के आमंत्रण पर जुलाई में फ्रांस गए थे। बैस्टिल डे परेड में भाग लेने के दौरान दोनों नेताओं ने मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने बैस्टिल दिवस समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया था। भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए पीएम मोदी ने फ्रांस का दौरा किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई में जापान के हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर घोषणा की थी कि भारत अगले क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। बता दें क्वाड में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान देश शामिल हैं। जिसका उद्देश्य स्वतंत्र, खुला और समृद्ध इंडो-पैसेफिक क्षेत्र सुनिश्चित करना और उसका समर्थन करना है।