फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   75th Republic Day parade rehearsal started on kartavya path at delhi

Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर परेड की रिहर्सल शुरू, इस बार इस देश के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

Fri, 22 Dec 2023 12:40 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 22 Dec 2023 12:40 PM IST
सार

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो चुकी  है। शुक्रवार की सुबह परेड रिहर्सल निकाली गई। अब 26 जनवरी तक हर दिन रिहर्सल होगी।

विज्ञापन
75th Republic Day parade rehearsal started on kartavya path at delhi
कर्तव्य पथ पर परेड की रिहर्सल - फोटो : ANI

विस्तार

हर साल की तरह इस बार भी 26 जनवरी 2024 को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस बार 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो चुकी  है। शुक्रवार की सुबह परेड रिहर्सल निकाली गई। अब 26 जनवरी तक हर दिन रिहर्सल होगी।

विज्ञापन


इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। इससे पहले क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के तहत गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राष्ट्रपति बाइडन को आमंत्रित किया था। हालांकि, उन्होंने कुछ कारणों के चलते जनवरी में यहां आने में असमर्थता जताई। इसके बाद  फ्रांस के राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैक्रों के आमंत्रण पर जुलाई में फ्रांस गए थे। बैस्टिल डे परेड में भाग लेने के दौरान दोनों नेताओं ने मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने बैस्टिल दिवस समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया था। भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए पीएम मोदी ने फ्रांस का दौरा किया था। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई में जापान के हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर घोषणा की थी कि भारत अगले क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। बता दें क्वाड में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान देश शामिल हैं। जिसका उद्देश्य स्वतंत्र, खुला और समृद्ध इंडो-पैसेफिक क्षेत्र सुनिश्चित करना और उसका समर्थन करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed