फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   75 million businessman shot in dispute

75 लाख के विवाद में कारोबारी को गोली मारी

Sun, 01 Jun 2014 05:41 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 01 Jun 2014 05:41 PM IST
विज्ञापन
75 million businessman shot in dispute

75 लाख रुपये के विवाद में शनिवार शाम स्क्रैप कारोबारी सविंद्र कुमार (30) के पेट में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वारदात एनएच-58 के पास लोहियानगर में श्री मस्कॉट फैक्ट्री के सामने हुई। इस बाबत दो कारोबारी पिता-पुत्रों समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। सिहानी गेट पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


सविंद्र के पार्टनर रियाज ने बताया कि सविंद्र राजनगर एक्सटेंशन में रहते हैं। उन्होंने मस्कॉट फैक्ट्री की स्क्रैप की साढ़े छह करोड़ में डील की थी। यह कंपनी कविनगर निवासी हरवंशलाल की है। पर अब ये बंद पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मई को स्क्रैप उठाना था। करोड़ों रुपये का स्क्रैप वे उठा चुके हैं। फिलहाल 75 लाख रुपये का विवाद उनमें चल रहा था। हरवंश लाल बाकी बचा स्क्रैप नहीं उठाने नहीं दे रहे थे। जब वे 24 तारीख को स्क्रैप लेने पहुंचे तो फैक्ट्री मालिक की नीयत बदल गई, उसने गेट पर ताला लगवा दिया।

इस पर उनकी कहासुनी हुई। पुलिस मौके पर पहुंची दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया। शनिवार को फैक्ट्री मालिक ने उन्हें समझौता करने के लिए बुलाया था। रियाज का आरोप है कि वहां हरवंश लाल, बेटा शोभित और दोस्त मनोज थे।


सौदे को लेकर उनमें कहासुनी हुई तो मनोज ने कहा-‘गाजियाबाद में रहना है या नहीं’। सविंद्र ने कहा-‘ तू क्या कर लेगा।’ इस पर मनोज ने सविंद्र को गोली मार दी। वह सविंद्र को यशोदा अस्पताल ले गए, जहां उनका आपरेशन चल रहा है। आरोपी भाग गए।

एसओ मनोज यादव ने बताया कि हरवंशलाल, शोभित और मनोज के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed