फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   75 dead to heat stroke in delhi ncr

गर्मी से दिल्ली NCR में 75 लोग मरे!

Tue, 10 Jun 2014 02:30 AM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 02:30 AM IST
विज्ञापन
75 dead to heat stroke in delhi ncr

पिछले सात दिनों में दिल्ली के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में 72 शव लाए गए हैं जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। अलग-अलग कारणों से इन शवों का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन


ज्यादातर शव दिल्ली सरकार की ओर से बनाए गए स्थाई और अस्थाई शेल्टरों के अलावा फ्लाईओवरों के आसपास मिले हैं। एक गैर सरकारी संस्था ने दावा किया है कि इनमें से ज्यादातर मौतों की वजह गर्मी और लू है।
विज्ञापन


गैर सरकारी संस्था सेंटर फॉर हॉलिस्टिक डेवलपमेंट (सीएचडी) के संस्थापक सदस्य सुनील कुमार आलेडिया ने बताया कि दिल्ली में गर्मी से सड़क किनारे लोगों की मौत हो रही है, लेकिन सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़गांव में भीषण गर्मी से दो की मौत

75 dead to heat stroke in delhi ncr

गुड़गांव में भीषण गर्मी के चलते रविवार को शहर में अलग-अलग स्थानों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। फिलहाल, दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, न्यू कॉलोनी में 30 वर्षीय युवक सड़क पर मृत पाया गया।

जबकि, नई बस्ती एरिया में एक 60 वर्षीय महिला की अत्याधिक गर्मी की वजह से मौत हो गई। दोनों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनकी मौत अत्यधिक गर्मी के वजह से हुई है।

गौरतलब है कि शहर में पिछले कई दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके चलते अस्पतालों में भी लू लगने के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

फरीदाबाद में गई एक की जान

75 dead to heat stroke in delhi ncr

फरीदाबाद में भीषण गर्मी ने ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति की जान ले ली। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है।

ज्ञात हो फरीदाबाद शहर का पारा 46 डिग्री को पार कर गया है। आसमान से आग बरस रही है। सुबह करीब 10 बजे के बाद से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

बताया जाता है कि रविवार दोपहर एक 50 वर्षीय व्यक्ति ओल्ड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बने मुसाफिर खाना में आकर रूका। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

गर्मी ने तोड़ा 62 साल का रिकॉर्ड

75 dead to heat stroke in delhi ncr

गर्म हवाओं और झुलसा देने वाली धूप के कारण रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, पालम इलाके में रिकार्ड 47.8 डिग्री दर्ज किया गया।

इससे पहले वर्ष 1978 में पालम का अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री रहा था।

इसके अलावा यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू कश्मीर समेत पूरा उत्तर भारत झुलसती गर्मी की तपिश को झेल रहा है। 12 जून के बाद उत्तर भारत के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed