UP में खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल: 97 साल की मां को स्ट्रेचर पर लेकर भटकता रहा बेटा, थक हार कर गेट पर बैठा
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 04 Nov 2022 06:58 PM IST
सार
शुक्रवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में कम्हरिया गांव के रहने वाले 72 वर्षीय विन्ध्याचल अपनी 97 वर्षीय मां भुअरा देवी को स्वयं स्ट्रेचर पर लेकर अस्पताल में ले गए। उनकी मां भुवरा देवी की कमर की हड्डी टुटी हुई है। जिसका एक्स-रे उसने पहले से कराया था। वह पुनः एक्स-रे कराने गए तो वहां कर्मी ने कहा कि बाहर करा लीजिए यहां मशीन खराब है।
विज्ञापन
अस्पताल के गेट के पास बैठे मां-बेटे
- फोटो : अमर उजाला