{"_id":"67c5d1dca60fd20160063887","slug":"70-security-personnel-on-strike-in-greater-noida-due-to-non-payment-of-salary-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ग्रेटर नोएडा में सुरक्षाकर्मियों को दो महीने से नहीं मिली सैलरी, राशन खरीदना पड़ रहा भारी; हड़ताल पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ग्रेटर नोएडा में सुरक्षाकर्मियों को दो महीने से नहीं मिली सैलरी, राशन खरीदना पड़ रहा भारी; हड़ताल पर बैठे
Mon, 03 Mar 2025 09:29 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:29 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में दो महीने से सुरक्षाकर्मियों को वेतन नहीं मिलने से 70 सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर चले गए। सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि वेतन मांगने पर इस्तीफा लेने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
हड़ताल पर सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस डिवीनो सोसाइटी में दो महीने से सुरक्षाकर्मियों को वेतन नहीं मिलने से सोमवार को 70 सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर चले गए। सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि वेतन मांगने पर इस्तीफा लेने की धमकी दी जा रही है। इसके साथ ही 12 की जगह 18 घंटे नौकरी कराई जा रही है। सुरक्षाकर्मियों के हड़ताल पर जाने से सोसाइटी की सुरक्षा भगवान भरोसे हो गई है। सोसाइटी के निवासियों का आरोप है कि इनके हड़ताल पर जाने से सुरक्षा का खतरा खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि पश्चिम मेंटेनेंस कंपनी आइडियल रियल टेक सिक्योरिटी एजेंसी (जी4एस) एमएनसी कंपनी है, जिन्होंने उन्हें तैनात किया है। पिछले दो महीने से उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। वेतन मांगने पर उन्हें बेइज्जत किया जाता है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि यदि वेतन की मांग की तो इस्तीफा ले लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वेतन के लिए उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि उनके बेटे की तबीयत खराब है, लेकिन उसके बाद भी उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। वेतन नहीं मिलने के कारण घर चलाने में परेशानी हो रही है। कई कर्मियों ने बताया कि वेतन नहीं आने के कारण अब राशन वाले ने राशन देने से भी मना कर दिया है। वहीं, सिक्योरिटी एजेंसी के मैनेजर अक्षक झा का कहना है कि कोई भी मामला नहीं है। सुरक्षाकर्मियों को जल्द वेतन मिल जाएगा।
विज्ञापन
सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण सुरक्षा का खतरा मंडराने लगा है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में 1572 परिवार रहते हैं। इन्हें अब बिना सुरक्षा के रहना पड़ेगा। लोगों ने आरोप लगाया है कि बिल्डर की ओर से ऐसी कंपनी को सुरक्षा का जिम्मा दे दिया गया है जो अपने कर्मियों को वेतन तक नहीं दे पा रहा है, जिससे निवासियों को परेशान होना पड़ रहा है। सोसाइटी में करोड़ों रुपये का फ्लैट लेने के बाद भी लोगों को असुरक्षित महसूस हो रहा है।