सुप्रीम कोर्ट द्वारा बैन ब्लू व्हेल गेम स्कूलों की जरिए धीरे-धीरे घरों में प्रवेश कर रहा है। एक ऐसा ही मामला संज्ञान में आया है। एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली सात वर्षीय छात्रा को दो छात्रों ने ब्लू व्हेल गेम खेलने के लिए कहा।
पूरा खेलना पड़ता है गेम
2 of 9
blue whale
- फोटो : अमर उजाला
बच्ची ने घर जाकर पापा के फोन में गेम डाउनलोड कर लिया, मगर उसके परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब छात्रा रात को सोयी नहीं और रोने लगी, तब जाकर परिजनों को उसने आप बीती बताई।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
3 of 9
blue whale
- फोटो : सोशल मीडिया
इस घटना से ऐसा लगता है कि स्कूल के बच्चों द्वारा स्कूलों में यह ब्लू व्हेल गेम खेलने का संदेश दिया जा रहा है। इससे पहले कोई घटना घटे, स्कूलों को सतर्क होना पड़ेगा। बता दें कि दिल्ली में रहने वाली छात्रा की बुआ मीडियाकर्मी हैं।
4 of 9
blue whale
- फोटो : सोशल मीडिया
बुआ के पूछने पर बच्ची ने उन्हें इसके बारे में बताया कि स्कूल के एक छात्र ने उसे उस गेम को खेलने के लिए कहा था। घर के सभी सदस्य चौंक गए। बच्ची स्कूल जाने से डर रही थी लेकिन घरवालों ने उसे समझा बुझाकर स्कूल भेज दिया। वहीं, बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। साथ ही वह बुरी तरह से सहमी हुई है।
5 of 9
blue whale
- फोटो : सोशल मीडिया
7 वर्षीय बच्ची की मीडियाकर्मी बुआ ने बृहस्पतिवार को अपनी फेसबुक टाइम लाइन पर सभी वाक्य और उसकी वीडियो शेयर की है। फेसबुक टाइम लाइन के अनुसार, छात्रा ने यह गेम अपने पिता के फोन में डाउनलोड कर रखा था। छात्रा बार-बार बुरी तरह से रो रही है और अब स्कूल और वैन में जाने से इनकार कर रही है। फोनरवा के अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि वह अपनी तरफ से स्कूलों को सलाह देंगे कि इस तरह घटनाएं रोकने के लिए स्कूल ठोस प्रबंध करे।