{"_id":"5e6bbcdb8ebc3ea4d6105dea","slug":"69-year-old-woman-who-tested-positive-for-coronavirus-infection-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना वायरस से पहली और देश में दूसरी मौत, 68 वर्षीय महिला की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना वायरस से पहली और देश में दूसरी मौत, 68 वर्षीय महिला की गई जान
Sat, 14 Mar 2020 12:08 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस से दिल्ली में पहली मौत (file photo)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना वायरस से मौत का दूसरा मामला सामने आया है। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से पीड़ित 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। ये महिला उस संक्रमित व्यक्ति की मां थी जो स्विट्जरलैंड और इटली होते हुए भारत आया था। देश में कोरोना वायरस से मौत का ये दूसरा मामला है। मंगलवार को कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय बुजुर्ग की जान गई थी।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बुजुर्ग महिला मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं। 8 मार्च को उनके सैंपल लिए गए थे और 9 मार्च को उनकी हालत बिगड़ गई थी। शुरुआत में महिला को निमोनिया हुआ फिर सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया और वेंटीलेटर पर रखा गया था। महिला में कोविड-19 का संक्रमण भी पाया गया था। 13 मार्च को हालत और ज्यादा बिगड़ने के बाद महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड-इटली गया था महिला का बेटा
स्विट्जरलैंड और इटली होते हुए दिल्ली पहुंचे कारोबारी से उसकी मां भी संक्रमित हुई थी। एम्स से जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला मरीज को आरएमएल अस्पताल भर्ती कराया था।
विज्ञापन
जनकपुरी निवासी 46 वर्षीय मरीज में कोरोनावायरस की पुष्टि बीते बुधवार को हुई थी। इसके बाद उनके परिवार में मौजूद नौ लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से आठ की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि एक पॉजीटिव केस मिला था। 46 वर्षीय मरीज की 68 वर्षीय मां कोरोना वायरस से ग्रस्त पाई गई थी। दिल्ली में अभी तक जनकपुरी इलाके से ही कोरोना वायरस के चार मामले सामने आ चुके हैं।
आरएमएल में तीन, सफदरजंग में 14 केस
बता दें कि दिल्ली के आरएमएल और सफदरजंग अस्पताल में कोरोनावायरस को लेकर नोडल केंद्र बनाए गए हैं। अब तक आरएमएल में तीन मरीज भर्ती थे जिसमें से शुक्रवार को बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके अलावा कुछ ही दिन पहले गाजियाबाद निवासी व्यक्ति में कोरोना वायरस पॉजीटिव मिला था, उसके बेटे की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आने के बाद उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहीं, सफदरजंग अस्पताल में 14 कोरोना पॉजीटिव मरीज भर्ती हैं। सफदरजंग अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अस्पताल में दिल्ली के पहले कोरोना पॉजीटिव के संपर्क में आए आगरा के छह मरीज और जयपुर में इटली के नागरिकों के साथ संक्रमित हुआ ड्राइवर सहित 14 मरीज भर्ती हैं। इनमें दिल्ली के उत्तम नगर और मयूर विहार के अलावा जनकपुरी निवासी पेटीएम कर्मचारी और उसकी पत्नी भी शामिल हैं। 14 में से 10 मरीज दूसरे राज्य के निवासी हैं।