दिल्ली में कोरोना ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामने आए 6,842 नए मामले, 51 मरीजों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों ने बुधवार को एक बार फिर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बीते 24 घंटों में राजधानी में 6,842 नए मामले सामने आए हैं और 5,797 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना से 51 लोगों की मौत हो गई।
इसी के साथ राजधानी में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,09,938 तक पहुंच गई है। इनमें से 3,65,866 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि फिलहाल 37,369 एक्टिव मामले हैं। अब तक दिल्ली में कोरोना संक्रमण से 6,703 मरीजों की मौत हो चुकी है।
6,842 new #COVID cases, 5,797 recoveries, and 51 deaths recorded in Delhi today.
विज्ञापन विज्ञापन
Total cases now at 4,09,938 including 3,65,866 recoveries, 37,369 active case and 6,703 deaths: Delhi Government pic.twitter.com/cpdVYq5pDq— ANI (@ANI) November 4, 2020