{"_id":"6abe4daf85dcb284d608eb98","slug":"683-kg-of-banned-firecrackers-seized-in-north-west-delhi-three-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-157387-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में 683 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में 683 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के रोहिणी इलाके में प्रतिबंधित पटाखों के कथित भंडारण और परिवहन के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों रवि (35), राम कुमार (47) और चांद (49) को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 683 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए गए हैं। रोहिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुधवार को प्रतिबंधित पटाखों के अवैध भंडारण और परिवहन की सूचना मिलने पर एक टीम ने चिन्हित स्थान पर छापा मारा। तीनों आरोपियों को एक गोदाम से कार और स्कूटर में प्रतिबंधित पटाखे लादते समय पकड़ा गया। पुलिस ने परिसर और वाहनों की तलाशी के दौरान 683 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।