फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Interstate cyber fraud gang busted; three arrested from Uttarakhand.

Delhi NCR News: साइबर ठगी में उत्तराखंड से तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं आराेपी
विज्ञापन

---------उत्तराखंड के लिए उपयोगी।
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण जिला पुलिस ने ऑनलाइन कार्य देने और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों करन बिस्वास, मोहित सरकार उर्फ मोनू और विनय मंडल को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं। पुंलिस ने इनके पास से दो फोन, एक बैंक की पासबुक और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। आरोपी म्यूल (कमीशन पर मिलने वाले) बैंक खातों और क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से ठगी की रकम को इधर-उधर करते थे। तीनों को पहले से कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है।

दक्षिण जिला पुलिस ने बृहस्पतिवार को बयान जारी कर बताया कि यह मामला एक पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर दक्षिण दिल्ली के साइबर थाने में दर्ज किया था। पीड़ित से सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम समूह के जरिये ऑनलाइन कार्य करने और क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर 7,86,300 रुपये की ठगी की गई थी। पीड़ित ने यह रकम दो बार में भेजी थी, जिसके बाद आरोपियों ने न तो मुनाफा दिया और न ही मूल रकम लौटाई। उपायुक्त मित्तल ने बताया कि साइबर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर हंसराज स्वामी व एसआई राज कुमार सिंह की टीम ने वित्तीय जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर करन बिस्वास और मोहित सरकार को उधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान तीसरे आरोपी विनय मंडल का नाम सामने आया जो साइबर अपराध के एक अन्य मामले में पहले से ही हरियाणा की रोहतक में जेल में बंद था। पुलिस उसे तीन दिन की हिरासत में लेकर आगे की जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि धोखाधड़ी से हासिल रकम को इधर-उधर करने व निकालने के लिए बिचौलियों के माध्यम से कमीशन पर म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराए गए। इस रकम का एक हिस्सा क्रिप्टोकरेंसी के जरिए भी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article