फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   6608 corona positive patients found in delhi on friday

दिल्ली में संक्रमण के 6608 नए मामले, 118 की मौत, रिकॉर्ड 8775 मरीजों ने कोरोना को दी मात

Fri, 20 Nov 2020 10:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 20 Nov 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
6608 corona positive patients found in delhi on friday
कोरोना जांच को सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में शुक्रवार को संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी आई। स्वास्थ्य विभाग ने  24 घंटे में 6608 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि की, जबकि 118 मरीजों की मौत हो गई। इस माह तीसरी बाद एक दिन में 100 से अधिक लोगों की मौत हई है। 8775 मरीज स्वस्थ भी हुए। 14 दिन बाद संक्रमितों से ज्यादा संख्या स्वस्थ होने वाले मरीजों की रही। ऐसा पहली बाक है कि एक दिन में ही 8 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए हैं।   

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक,कुल संक्रमितों की संख्या 5,17,238 हो गई है। इनमें से 4,68,143  स्वस्थ हो चुके हैं। अबतक कुल 8159 लोगों की मौत हो चुकी है। मृत्यु दर बढ़कर 1.58 फीसदी और संक्रमण दर 9.05% हो गई है। दिल्ली में संक्रमण के 40,936 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 24,042 मरीजों का घर पर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


अस्पतालों में 9494 मरीज भर्ती हैं। वहीं, कोविड केयर केंद्र में 584 और स्वास्थ्य केंद्र में 211 मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को कुल 62425 सैंपल की जांच की गई। इसमें 23507 आरटी-पीसीआर जांच और 38918  एंटीजन जांच रही। इस दिन की संक्रमण दर घटकर 10.59 % रही। अब तक 5717716 लोगों की जांच हो चुकी है। प्रति 10 लाख की आबादी पर 3 लाख से अधिक लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 4560 हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री ने की धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख से बात की
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कई धार्मिक संस्थाओं को आगे आकर लोगों में मास्क पहनने की जागरूकता फैलाने में सहयोग की अपील की। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैनें अभी राधा स्वामी सत्संग ब्यास के बाबा जी से फोन पर बात की है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि वे दिल्ली में कोरोना की स्थिति से निपटने के लिए पूरी मदद करेंगे। 


सीएम ने दूसरे ट्वीट में कहा, ‘‘इस्कॉन इंडिया के चेयरमैन पूजनीय श्री गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी से फोन पर बात हुई, कोरोना से लड़ने में उनका सहयोग मांगा, उनकी तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्षरधाम मंदिर के श्री बीडी स्वामी जी से भी बात हुई। उन्होंने इस बात पर सहमति जताई कि कोरोना की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार के साथ संयुक्त प्रयास करके वालेंटियर की मदद से सार्वजनिक स्थानों पर लोगों में मास्क का वितरण किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed