Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   7,000 kg of contaminated khoya destroyed at the Mori Gate Khoya Mandi

Delhi NCR News: मोरी गेट खोया मंडी में 7,000 किलो दूषित खोया नष्ट कराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सीजन की सबसे बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा, खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में 44 में से 35 नमूने फेल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दीपावली सहित आगामी त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को मोरी गेट स्थित खोया मंडी में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ने करीब 7,000 किलो दूषित (अस्वच्छ और दुर्गंधयुक्त) खोया जब्त कर नष्ट कराया। कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों से अभियान की विस्तृत जानकारी ली।
मोरी गेट खोया मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग का यह चौथा अभियान है। यह सीजन की सबसे बड़ी कार्रवाई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अभियान के दौरान खोया मंडी से 44 निगरानी नमूने एकत्र किए। इनकी मौके पर ही 'फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स' मोबाइल टेस्टिंग सुविधा से प्रारंभिक जांच की गई जिसमें 35 नमूने फेल पाए गए। इसके अतिरिक्त दो अन्य नमूने भी लिए गए, जिन्हें विस्तृत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में दूध पाउडर व अन्य पदार्थों के मिले होने के संकेत मिले
प्रारंभिक जांच में संदिग्ध खोये में दूध पाउडर और बाइंडिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले पदार्थों के मिले होने के संकेत मिले हैं। इनकी वास्तविक प्रकृति और गुणवत्ता की पुष्टि के लिए नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलावटखोरों पर जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में संदिग्ध खाद्य सामग्री लोगों तक न पहुंचने पाए। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मिलावटखोर चाहे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, उन्हें कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सरकार का उद्देश्य केवल मिलावटी खाद्य पदार्थों को जब्त करना नहीं, बल्कि ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना भी है।

सितंबर से अब तक 10,660 किलो खोया कराया गया नष्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 4 सितंबर को 2,830 किलो, 8 सितंबर को 610 किलो और 23 अक्तूबर को 520 किलो खोया नष्ट कराया गया था। मंगलवार को मोरी गेट खोया मंडी में नष्ट कराए गए खोया को मिलाकर विभाग अब तक कुल 10,660 किलो खोया नष्ट करा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed