फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   66 people caught on 7 Innova going from Delhi to Bihar

दिल्ली से बिहार जा रहे 7 इनोवा सवार 66 लोगों को पकड़ा

Tue, 07 Apr 2020 03:39 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर
संवाद न्यूज एजेंसी, जेवर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 07 Apr 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
66 people caught on 7 Innova going from Delhi to Bihar
पुलिस जांच। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली से बिहार जाते समय 7 इनोवा कार में सवार 66 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 188 (सरकारी आदेश का उल्लंघन) के तहत कार्रवाई कर सातों कारों को सीज कर दिया है। वहीं, पकड़े गए लोगों को जेवर के प्रज्ञान स्कूल में बनाए गए अस्थायी शेल्टर होम में रखा गया है। सभी की कोरोना की जांच कराई जा रही है। हालांकि अभी किसी में बीमारी के लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं। कार चालकों ने प्रति सवारी 5 हजार रुपये किराया तय किया था। 
विज्ञापन


जेवर पुलिस यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग में जुटी थी। तभी दिल्ली की तरफ से 7 इनोवा कारें आती दिखीं। इस दौरान कार चालक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने सभी को रोककर कारों की तलाशी ली। कार में 7 चालक समेत 66 लोग सवार थे। जो बिहार जा रहे थे। 
विज्ञापन


जेवर टोल बंद होने के कारण सभी कस्बे के मुख्य चौराहे से होकर निकलना चाह रहे थे। लेकिन मुख्य चौराहे पर पुलिस तैनात होने की वजह से उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस-प्रशासन ने साफ किया है कि आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छोड़कर बाकी को बाहर निकलने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई लॉकडाउन के नियम को तोड़ता है तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed