{"_id":"6a5d0858356355ba5507dca4","slug":"66-kv-power-house-under-construction-in-utawad-18-villages-to-get-uninterrupted-power-supply-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-126156-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: उटावड़ में बन रहा 66 केवी पावर हाउस, 18 गांवों को मिलेगी निर्बाध बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: उटावड़ में बन रहा 66 केवी पावर हाउस, 18 गांवों को मिलेगी निर्बाध बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। उटावड़ में 20 करोड़ रुपए के बजट से बनाए जा रहे 66 के वी उटावड़ पॉवर हॉउस में दो तरफ से बिजली सप्लाई आएगी। जानकारी स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने पॉवर हॉउस निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि उटावड़ पॉवर हॉउस को नूंह जिला के रंगाला पॉवर हॉउस से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा हथीन पुन्हाना बिजली लाइन से लिंक रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पॉवर हॉउस में सिविल वर्क का कार्य प्रगति पर है।
विधायक ने बताया कि अगले चार महीनों में पावर हाउस निर्माण कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। नवंबर माह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हथीन दौरे के दौरान पॉवर हॉउस का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि उटावड़ पावर हाउस से रंगाला पॉवर हॉउस तक 52 करोड़ रुपए के बजट से बिजली की हाई वोल्टेज लाइन बिछाई गई है। पावर हाउस का निर्माण पूरा होने के बाद दो लाख की आबादी को सीधा लाभ होगा। 18 गांवों के लोगों को निर्बाध गति से बिजली सप्लाई शुरू होगी। उटावड़ पीएचसी को सीएचसी के रूप में अपग्रेड करने की मांग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की गई है। शीघ्र ही मंजूरी मिलेगी। इसके अलावा उटावड़ में पशु पालन विभाग द्वारा शीघ्र ही वेटरनरी अस्पताल खोला जाएगा। विधायक ने बताया कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर उजीना में कट मिलने से उटावड़ ही सम्पूर्ण हथीन इलाका सीधे एक्सप्रेस वे से जुड़ जाएगा। पूंजीनिवेश के अवसर बढेंगे। विधायक ने बताया कि कोट गांव में बीएससी नर्सिंग खोले जाने की योजना है जिसे शीघ्र ही मूर्त रूप दिया जाएगा।