फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   66 colonies get khasra number, development work soon

66 कॉलोनियों में परवान चढ़ेगा विकास कार्य

Fri, 04 Jul 2014 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 04 Jul 2014 05:07 PM IST
विज्ञापन
66 colonies get khasra number, development work soon

फरीदाबाद में गोहाना रैली के दौरान यहां की 66 कॉलोनियों को नियमित कर वहां विकास कार्य कराने को लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा अब जल्द परवान चढ़नी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


तीन दिन पहले इन कालोनियों का खसरा नंबर निगम को मिल चुका है। अब विकास शुल्क जमा करने के साथ ही कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू हो जाएंगे।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने नवम्बर 2013 में शहर की 66 कालोनियों को नियमित करके विकास कार्य कराने की घोषणा की थी। इस मुद्दे को लेकर निगम ने बीच में थोड़ी सक्रियता भी दिखाई।
विज्ञापन


कॉलोनियों का सर्वे किया गया और कॉलोनीवासियों से 150 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से विकास शुल्क लेकर विकास कार्य कराने को कहा गया लेकिन घोषणा के नौ महीने बाद भी विकास कार्य परवान नहीं चढ़ा। क्योंकि निगम को शहरी स्थानीय निकाय विभाग चंडीगढ़ द्वारा कॉलोनियों का खसरा नंबर प्राप्त नहीं हो सका था। ऐसे में न तो विकास शुल्क वसूलने की प्रक्रिया शुरू हो सकी और न ही विकास कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के डीटीपी रवि सिंगला का कहना है कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग से तीन दिन पहले खसरा नंबर मिल गया है। जल्द ही विकास शुल्क जमा कराके कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके साथ ही निगम से एनओसी लेकर कॉलोनियों की रजिस्ट्री भी हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed