फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   6500 applications in skill courses of DU SOL

Delhi NCR News: डीयू एसओएल के स्किल कोर्सेज में 6500 आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:23 PM IST
विज्ञापन
आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, कुछ कोर्सेज की तिथि को बढ़ाया जाएगा
विज्ञापन

अगले साल इंटर्नशिप व अप्रेंटिसशिप को विभिन्न कोर्सेज में किया जाएगा शुरू

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के तहत पहली बार शुरू किए गए सेंटर फॉर इनोवेटिव स्किल बेस्ड कोर्सेज (सीआईएसबीसी) के लिए छ: हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन का आंकड़ा एसओएल के अनुमान से अधिक है। अभी आवेदन करने के लिए आज का दिन भी शेष है। प्रशासन कुछ कोर्सेज के लिए आवेदन तिथि को आगे भी बढ़ाएगा। वहीं, कुछ कोर्सेज के लिए कक्षाएं दो अप्रैल से शुरू हो जाएंगी।
डीयू ने फरवरी में सीआईएसबीसी के तहत 30 अल्पकालिक कौशल आधारित सर्टिफिकेट कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया था। कौशल बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किए गए यह ऐसे कोर्स हैं, जिनकी मार्केट में काफी मांग है। साथ ही इसमें सभी आयु वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं। एसओएल की निदेशक प्रो पायल मागो ने बताया कि पहली बार शुरू किए गए इन कोर्सेज के लिए सभी वर्गों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब तक 6,500 आवेदकों ने इनके लिए आवेदन किया है। इनमें नियमित कॉलेजों, एसओएल के छात्र व डीयू के बाहर के विभिन्न आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। अब प्रशासन अगले साल इनमें कुछ अन्य कोर्सेज को भी शामिल करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


चूंकि अभी आज का दिन भी शेष है तो ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आवेदन का आंकड़ा और बढ़ जाएगा। कुछ कोर्सेज में इंटर्नशिप की भी सुविधा है। अब जिन कोर्सेज में अच्छा रिस्पांस मिलेगा उनमें अगले साल से इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप दोनों को शुरू कर दिया जाएगा। मालूम हो कि विभिन्न व्यक्तियों और रोजगार की आवश्यकताओं के अनुसार यह कोर्स हैं। इंडस्ट्री के साथ लिंक होने के कारण इनका फायदा उम्मीदवारों को मिलेगा। सीआईएसबीसी के तहत अंग्रेजी दक्षता, जीएसटी कार्यकारी, साइबर सुरक्षा, कर मूल्यांकन, मोटर ड्राइविंग, मेडिकल ट्रांसक्रिप्शन, रेडियो जॉकींग, बेकरी ओर कन्फेक्शनरी, एसी और रेफ्रिजरेटर रिपेयर, सौंदर्य और बाल मेकअप जैसे कोर्सेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed