फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   65 school vehicles sword hanging on Dpsg permits

65 स्कूली वाहनों के परमिट पर लटकी तलवार

Sat, 21 Jun 2014 11:42 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 21 Jun 2014 11:42 PM IST
विज्ञापन
65 school vehicles sword hanging on Dpsg permits

स्टूडेंट से ट्रांसपोर्ट चार्ज वसूलना डीपीएसजी प्रबंधन के गले की फांस बन गया है। आरटीओ ने डीपीएसजी की बसों के परमिट कैंसिल करने की दिशा में एक कदम और बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को अंतिम नोटिस का रिमाइंडर जारी कर कालेज प्रबंधन को रिसीव करा दिया गया है। इसकी फाइल डीएम को भेज दी गई है। आरटीए की बैठक में डीपीएसजी की 65 बसों का परमिट कैंसिल करने की कार्रवाई पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन


पैरेंट्स के ट्रांसपोर्ट चार्ज वसूलने के साक्ष्य प्रस्तुत करने के बाद आरटीओ ने परमिट कैंसिल करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसका उत्तर न देने पर शनिवार को इसका रिमाइंडर जारी कर दिया गया। आरटीओ कर्मियों ने कालेज प्रबंधन को नोटिस खुद रिसीव कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी पत्रावली डीएम को भेज दी गई है। शुरुआती कार्रवाई की जद में स्कूल की करीब 65 बसें आ रही हैं। डीएम की संस्तुति के बाद इस मामले को आरटीए की बैठक में कमिश्नर के सामने रखा जाएगा। बैठक में ही बसों के परमिट कैंसिल करने पर अंतिम मुहर लगेगी।

आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि ट्रांसपोर्ट चार्ज वसूलने पर परमिट कैंसिल करने का आदेश भी आरटीए का ही है। इनको कैंसिल भी उनको ही करना है।

ऐसे में बसों केपरमिट बचने का कोई कारण नहीं है। जिन आरटीओ आरके उपाध्याय के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी हुए थे, वही अब परिवहन उपायुक्त मेरठ भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed