फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   61 year old man won marathon race in faridabad

61 वर्षीय विरेंद्र ने मैराथन में जीता रजत

Wed, 30 Mar 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 30 Mar 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
61 year old man won marathon race in faridabad
मैराथन

मेरठ के कुलवंत सिंह स्टेडियम में संपन्न हुई जीयो मेरठ मैराथन में फरीदाबाद के 61 वर्षीय विरेंद्र सिंह मान ने रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 27 मार्च का आयोजित हुई थी, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से बुजुर्गों ने भाग लिया।

विज्ञापन


गांव पियाला निवासी विरेंद्र सिंह ने 65 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में भाग लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। विरेंद्र सिंह के प्रदर्शन को सराहा गया। विरेंद्र सिंह बताते हैं कि देश में कहीं पर भी दौड़ प्रतियोगिता होती है, वे अपना प्रदर्शन दिखाने के लिए पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


वह अब तक 20 से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीतकर शहर का नाम रोशन कर चुके हैं। 5 से 9 जनवरी 2016 को विरेंद्र सिंह ने मध्यप्रदेश में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 13 जनवरी को शहर में वैश्य समाज की ओर से आयोजित मैराथन में रजत पदक प्राप्त किया था। इसके बाद 14 मार्च को आगरा में हुई मास्टर्स एथलीट में भाग लेकर रजत पदक प्राप्त किया।

विरेंद्र सिंह मान को पढ़ाई के समय से ही खेलकूद का शौक था और पुलिस में भर्ती होकर समाज सेवा करने का भी सपना देखा। 1976 में बल्लभगढ़ के अग्रवाल कालेज से स्नातक की और 1981 में उनका सपना पूरा हुआ। वे हरियाणा पुलिस में सिपाही भर्ती हुए थे। नौकरी छोडने के बाद खेती करने के साथ-साथ उन्होंने खेलकूद जारी रखा।

ताईक्वांडो में आकाश ने जीता स्वर्ण पदक
फरीदाबाद (ब्यूरो)। पलवल में 28 मार्च को संपन्न हुई जिलास्तरीय इंटर ओपन ताईक्वांडो चैंपियनशिप में शहर के आकाश सिंह ने अंडर-45 भारवर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाकर अपने स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर से करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

सेक्टर-7 के रहने वाले आकाश ग्रेंड कोलंबस स्कूल के छात्र हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्हें मंगलवार को स्कूल में सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर सुरेश चंद्र व कोच पूजा ने शुभकामनाएं दीं। आकाश ने बताया कि इससे पहले वह जिलास्तर की प्रतियोगिता में भी कई पदक हासिल कर चुके हैं।


वह अपनी इस जीत का श्रेय अपने पापा दिनेश को देते हैं। आकाश ने बताया कि उनके पापा खुद एक टेनिस कोच हैं। वह चाहते हैं कि उनका बेटा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर गर्व से उनका सर ऊंचा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed