फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   61 new cases of corona were reported in Delhi on Sunday

दिल्ली में पैर पसार रहा है कोरोना: रविवार को 61 नए मामले सामने आए, कल 91 मरीजों को अस्पतालों से मिली छुट्टी

Sun, 01 Jun 2025 06:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 Jun 2025 06:50 PM IST
सार

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना के इलाज के लिए अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। साथ ही निजी अस्पतालों का भी सहयोग लिया गया है। मरीजों को फिलहाल डरने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
61 new cases of corona were reported in Delhi on Sunday
कोविड की जांच (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में बढ़ते कोरोना के नए मामलों के बीच गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ज्यादातर मरीज अस्पतालों में दूसरी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। इसी दौरान इनमें कोरोना का संक्रमण भी पकड़ा गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में रविवार को कोरोना के 61 नए मामले सामने आए। 

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली में एक जनवरी से अभी तक कोरोना के 436 मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें से 357 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं 91 मरीजों को शनिवार को दिल्ली के अस्पतालों से छुट्टी दी गई। दिल्ली में एक जनवरी से अभी तक 3 मरीजों ने अलग-अलग जगहों पर दम तोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना के इलाज के लिए अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। साथ ही निजी अस्पतालों का भी सहयोग लिया गया है। मरीजों को फिलहाल डरने की जरूरत नहीं है। विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। अस्पताल में मरीजों के लिए बिस्तर, दवा सहित अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कर दिए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed