फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   60 trains delayed, 18 rescheduled and 14 cancelled due to fog in the national capital Delhi

कोहरे का कहर: 14 ट्रेनें रद्द 60 हुईं लेट, 6 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान

Thu, 04 Jan 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Jan 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
60 trains delayed, 18 rescheduled and 14 cancelled due to fog in the national capital Delhi
- फोटो : ANI

नए साल के आगाज के साथ दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। हर रोज मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


घने कोहरे के बीच करीब 14 ट्रेनें  रद्द कर दी गई हैं। 60 ट्रेनें भी डिले हो गई है जबकि 18 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। जबकि अगले 72 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय कोहरा व दिन के समय कुहासा रहने की संभावना है।

विज्ञापन
  भारतीय रेलवे ने उत्तर रेलवे के ट्रेनों में कोहरे से राहत के लिए सुरक्षा उपकरण लगाया है। जो ट्रेनों की गति को बढ़ाने और कोहरे से होने वाली देरी को कम करेगा। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नितिन चौधरी ने बताया कि हमने इस उपकरण में जीपीएस तकनीक का प्रयोग किया है जिसमें उत्तर रेलवे के पटरियों, संकेतों, स्टेशनों और लेवल क्रॉसिंग  के मानचित्र शामिल हैं। यह लेवल क्रॉसिंग / सिग्नल के बारे में लोको पायलट को अलर्ट करेगा। जब ड्राइवर को लगेगा कि कोई बाधा नहीं है, तो वे गति बढ़ा सकते हैं।
 

 

बता दें कि, बुधवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर कोहरे में लिपटा था। हालांकि, 11 बजे तक हल्की धूप ने लोगों को राहत दी। आने वाले दिनों में मौसम में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं, अगले 72 घंटे तक सुबह के कोहरे से निजात नहीं मिलेगी।  

बुधवार सुबह घने कोहरे की वजह से सर्दी का अहसास ज्यादा हुआ। सुबह साढ़े पांच बजे विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई जो सुबह साढ़े आठ बजे 800 मीटर हो गई। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में सुधार हुआ। हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed