फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   60 student fell ill after drinking fruity in a government school in Delhi

Delhi: मिड डे मील के बाद सोया जूस पीने से 100 से अधिक छात्र बीमार, पहले सभी को परोसा गया था पूरी सब्जी

Fri, 25 Aug 2023 10:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Aug 2023 10:50 PM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस को स्कूल प्रशासन ने बताया कि छात्रों को पिछले पांच दिन से मिड डे मील के तहत सोया जूस भी दिया जा रहा था। शुक्रवार को छात्रों को पहले पूरी सब्जी परोसी गई थी।

विज्ञापन
60 student fell ill after drinking fruity in a government school in Delhi
दिल्ली सरकारी स्कूल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सागरपुर के दुर्गा पार्क इलाका स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय में शुक्रवार शाम मिड डे मील के बाद सोया जूस पीने से सौ से अधिक छात्र बीमार हो गए। छात्रों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। इनमें से 70 छात्रों को डीडीयू अस्पताल और दादा देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जूस के सैंपल कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब छह बजे पुलिस को स्कूल की दूसरी पाली में पढ़ने वाले कक्षा छह वह आठ के छात्रों के मिड डे मील खाने के बाद बीमार होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को स्कूल प्रशासन ने बताया कि छात्रों को पिछले पांच दिन से मिड डे मील के तहत सोया जूस भी दिया जा रहा था। शुक्रवार को छात्रों को पहले पूरी सब्जी परोसी गई थी। इसके बाद उन्हें जूस दिया गया। जूस पीने के बाद कई छात्रों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल में कक्षा छह व आठ के अलावा अन्य कक्षाओं के छात्रों को जूस नहीं दिया गया था। पुलिस ने काफी संख्या में एंबुलेंस को बुला लिया और बीमार छात्रों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया। डॉक्टर की टीमें छात्रों की उपचार में जुटी हुई हैं। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन

अभिभावक और परिचित स्कूल पर उमड़े
मामले की सूचना पर कुछ ही देर में अभिभावक और परिचित काफी संख्या में स्कूल पर पहुंच गए। परिवार वाले अपने बच्चों की सलामती के लिए दुआ करने लगे। बच्चों से मिलने के लिए बेताब दिखे। कुछ लोगों के बच्चे सामने दिख गए। परिवार वालों ने उनसे हालचाल पूछा। कुछ परिजन अपने बच्चों का हाल जानने के लिए इधर उधर भागते नजर आए। स्कूल प्रशासन के बताने पर परिजन अस्पताल की तरफ दौड़े। कुछ ही देर में अस्पताल परिसर में भी अभिभावकों का जमावड़ा लग गया। इससे अस्पताल की इमरजेंसी का काम प्रभावित होने लगा। मौके पर पुलिस टीम को तैनात करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर अभिभावक इमरजेंसी से बाहर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed