फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   6-year-old's body was found tied to a tree innocent, people in panic.

पेड़ से बंधी मिली 6 साल के मासूम की लाश, दहशत में लोग

Wed, 16 Sep 2015 08:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Sep 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
6-year-old's body was found tied to a tree innocent, people in panic.

साउथ कैंपस थाना इलाकेमें छह वर्षीय बच्चे की हत्या शव को पेड़ से लटकाने का मामला सामने आया है। बच्चा मंगलवार शाम को घर केसामने से खेलते-खेलते गायब हो गया।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर को उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। बच्चे के हाथ बंधे हुए थे और गले में रस्सी बंधी हुई थी। हत्या करने से पहले बच्चे के साथ कुकर्म होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साउथ कैंपस थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। बुधवार शाम तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को बच्चे के साथ गलत काम का शक

6-year-old's body was found tied to a tree innocent, people in panic.

दक्षिण डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि छह वर्षीय राजा अपने परिवार के साथ माउंट कार्मेल स्कूल के पास श्रीराम जेजे कॉलोनी में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा दो बहन व एक भाई हैं।


मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह घर के बाहर खेल रहा था। इसी समय इलाके की बिजली गायब हो गई। जब लाइट आई तो राजा गायब था। परिजनों ने उसे आसपास की जगहों व जंगल में काफी ढूंढा।

जब राजा कहीं नहीं मिला तो पिता संतोष ने रात करीब साढ़े दस बजे इसकी सूचना साउथ कैंपस पुलिस चौकी को दी। साउथ कैंपस थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी थी।

शव धौला कुंआ फ्लाईओवर के पास पेड़ से लटका मिला

6-year-old's body was found tied to a tree innocent, people in panic.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे राजा का शव धौला कुंआ फ्लाईओवर के पास स्थित जंगल में पेड़ से लटका मिला।


राजा का गला व हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इलाका दिल्ली कैंट थाने का था। इसकी सूचना साउथ कैंपस थाना पुलिस को दी गई।

डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि साउथ कैंपस थाना पुलिस ने दिल्ली कैंट थाना पुलिस से तफ्तीश ले ली है। बुधवार शाम को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। शुरुआती जांच में राजा की हत्या के कारण पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed