{"_id":"c76edd5fb9e770321cb484888b815c7a","slug":"6-thousand-people-votes-before-april-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 अप्रैल से पहले ही मतदान कर लेंगे 6 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 अप्रैल से पहले ही मतदान कर लेंगे 6 हजार लोग
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 22 Mar 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस समय गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र का मततदान हो रहा होगा उससे पहले इस महापर्व में लगे छह हजार लोग अपने मत का प्रयोग कर चुके होंगे। चुनाव आयोग ने इलेक्शन डयूटी सार्टीफिकेट (र्डडीसी)व पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान की प्रकिया पूरी करेगा।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के दौरान डयूटी करने वाले छह हजार 263 लोगों को मतदान करने का पूरी तरह से मौका मिले। इसके लिए चुनाव आयोग सक्रिय है। निर्वाचन विभाग की ओर से सभी विभागों को भेजे गए पत्र में दो अप्रैल तक चुनाव में डयूटी करने वाले लोगों का ब्यौरा मांगा है। इस ब्यौरे में उनके डयूटी कार्ड के साथ मतदाता पहचान पत्र की प्रति देनी होगी।
विज्ञापन
चुनाव के दौरान 3247 पुलिस कर्मियों को डयूटी में लगाया गया है। जिसमें बहुत से जवान चुनाव के दौरान बूथ पर नहीं होगे। इसके साथ ही अलग-अलग विभागों के चार हजार लोग हैं। चुनाव आयोग की ओर से सभी विभागों को लिए गए पत्र में कहा गया है कि वह इलेक्शन डयूटी सार्टीफिकेट (ईडीसी) प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
कर्मचारी को अपने विभाग को इसकी जानकारी देनी होगी। जिसके आधार पर चुनाव कार्यालय से एक इलेक्शन डयूटी सार्टीफिकेट दिया जाएगा। जिसे देकर डयूटी करने वाला व्यक्ति अपने बूथ से ईवीएम से प्रयोग कर सकता है। दूसरे श्रेणी में छह हजार ऐसे लोग शामिल है। जिनकी चुनाव में अलग-अलग डयूटी लगाई गई है।
उनके लिए चुनाव कार्यालय से 26 मार्च की रात को तय होने वाले उम्मीदवारों के लिए बैलेट पेपर छपवाए जाऐंगे। जिसे सरकारी कर्मचारियों को पोस्टल भेजा जाएगा। यह बैलेट पेपर उनको डाक से मार्च के पहले सप्ताह में ही भेज दिया जाएगा। जिस पर वह अपनी मुहर लगा कर निर्वाचन कार्यालय को दस से पहले भेज देगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दस से पहले होने वाले मतदान को साथ में ही गणना की व्यवस्था की गई।
दूसरी लोकसभा क्ष्ाेत्र के लिए भी भेज सकते हैं आवेदन
चुनाव के दौरान डयूटी करने वाला व्यक्ति अगर दूसरी लोकसभा क्ष्ाेत्र से ताल्लुक रखता है तो वह अपने लिए भी पोस्टल बैलेट पेपर मंगवा सकता है। उसे जिला निर्वाचान आयोग को अपने मतदाता पहचान पत्र का ब्यौरा देना होगा। जिसके बाद उपायुक्त की ओर से संबधित निर्वाचन क्षेत्र से पोस्टल बैलेट पेपर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।