फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   588 new cases of coronavirus in Gurugram, recovery rate increased, 889 patients recovered

गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 588 नए मामले, रिकवरी रेट बढ़ा, 889 मरीज स्वस्थ 

Tue, 17 Nov 2020 08:12 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 17 Nov 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
588 new cases of coronavirus in Gurugram, recovery rate increased, 889 patients recovered
गुरुग्राम में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

गुरुग्राम में पिछले कई दिनों से कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है।  मंगलवार को 889 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, 588 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 40521 हुआ। रिकवरी रेट बढ़ने से जिले में अब 5445 सक्रिय मरीज ही बचे हैं।

विज्ञापन


 नए मरीजों से ज्यादा स्वस्थ होने के आगे बढ़ते आंकड़ों ने जिले को राहत दी है। हालांकि हर रोज कोरोना संक्रमितों की मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं। मंगलवार को भी कोरोना से 3 मौत हुईं। इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 247 पहुंच गई है।
विज्ञापन


वहीं, 24 घंटे के भीतर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 4004 जांच की गई। आरटी-पीसीआर माध्यम से 3647 जांच की गई जबकि 357 जांचें रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से हुई। सक्रिय मरीजों में से 5010 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, 375 मरीज निजी और सरकारी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं जबकि 8 मरीज कोविड केयर सेंटर में अपना इलाज करा रहे हैं। अब तक जिले में 34829 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed