{"_id":"6a1c4147f1a3b501e70021bb","slug":"532-gdmos-to-be-appointed-in-delhi-government-hospitals-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138796-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 532 जीडीएमओ होंगे नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 532 जीडीएमओ होंगे नियुक्त
विज्ञापन
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने भर्ती के लिए केंद्रीकृत समिति गठित की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में 500 से अधिक जनरल ड्यूटी चिकित्सा अधिकारियों (जीडीएमओ) की अनुबंध के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने केंद्रीकृत समिति का गठन किया है। इसका अध्यक्ष मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. मुनीषा अग्रवाल को बनाया गया है।
सूचना के अनुसार 532 जीडीएमओ की नियुक्ति 24 अस्पतालों सहित स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में होगी। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 15 जून तक गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। साक्षात्कार की प्रक्रिया जून के आखिर में शुरू होगी। इसकी सूचना 15 जून के बाद कॉलेज की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक हजार रुपये का शुल्क निर्धारित की गया है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। सबसे ज्यादा जीडीएमओ के 150 पद गुरु गोविंद सिंह सरकारी अस्पताल में भरे जाएंगे। कुल 532 पदों में 218 सामान्य, 143 ओबीसी, 79 एससी, 39 एसटी और 53 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।