फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   51 couples of different religion will get married under one roof in gurgaon

एक साथ विवाह बंधन में बधेंगे सभी धर्मों के 51 जोड़े

Sat, 21 Nov 2015 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 21 Nov 2015 06:30 PM IST
विज्ञापन
51 couples of different religion will get married under one roof in gurgaon
सर्वधर्म समभाव को बढ़ावा देने के लिए लाडली फाउंडेशन द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 29 नवंबर को दिल्ली स्थित छतरपुर मंदिर परिसर में किया जाएगा।
विज्ञापन


इस समरोह में हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख और ईसाई धर्म से जुड़े 51 जोड़ाें को परिणय सूत्र में बांधा जाएगा। लाडली फाउंडेशन का दावा है कि शायद देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सभी धर्मों के लोग एक मंच पर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

यह विवाह उन्हीं के रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। हिन्दू जोड़ों का विवाह पंडित कराएंगे। मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलवी कराएंगे। सिक्ख जोड़ों की शादी गुरु ग्रंथ के अनुसार और ईसाई जोड़े की शादी पादरी संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी शनिवार को सिविल लाइन स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में लाडली फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता व राष्ट्रीय संयोजक अभय जैन ने संयुक्त रूप से दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वधु को मिलेगा गृहस्थी चलाने का सामान
संस्था के सदस्य बनवारी लाल सैनी ने बताया कि संस्था सामूहिक विवाह कराने के बाद हर तीन माह में जोड़ों का हालचाल लेती रहती है।

विवाह के बाद वधु को उसकी गृहस्थी चलाने के लिए एक लाख रुपये का सामान उपहार स्वरूप दिया जाएगा। जिसमें से 5100 रुपये कन्या के नाम पर दिया जाएगा।

सामुहिक विवाह में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व महाराष्ट्र के जोड़ों को परिणय सूत्र में बांधा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed