फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   50 thousand children will make the worlds largest human tricolor

Delhi: 50 हजार बच्चे बनाएंगे दुनिया का सबसे बड़ा मानव तिरंगा, बुराड़ी के मैदान में कायम होगा कीर्तिमान

Fri, 29 Jul 2022 06:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Jul 2022 06:24 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि तीन रंग भारत की एकता और संप्रभुता की झलक पेश करेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा मानव तिरंगा होगा। 

विज्ञापन
50 thousand children will make the worlds largest human tricolor
तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुराड़ी का बड़ा मैदान, तीन रंगों के कपड़े पहने करीब 50 हजार स्कूली बच्चे और अनूठी छठा बिखेरती तिरंगे के शक्ल में इनकी लाइन, चार अगस्त को दिल्ली में अब तक का सबसे लंबा मानव तिरंगा बनेगा। दिल्ली सरकार आजादी के जश्न की शुरुआत कुछ इसी अंदाज में करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि तीन रंग भारत की एकता और संप्रभुता की झलक पेश करेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा होगा। केजरवाल ने मीडिया कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हो गए। इन वर्षों में कई देश हमसे आगे निकल गए। हम पीछे क्यों हैं? भगवान ने हमें नदियां, पहाड़, खनिज पदार्थ, जड़ी-बूटियां, फसलें, समुद्र सब कुछ दिया है और भारत के लोग दुनिया में सबसे बुद्धिमान और मेहनती हैं। फिर भी, हम पीछे रह गए। इसकी जिम्मेदारी तत्कालीन राजनीतिक दलों पर डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर इन नेताओं और इनकी पार्टियों के भरोसे देश को छोड़ दिया तो अगले और 75 साल देश पीछे रह जाएगा।

विज्ञापन

केजरीवाल ने अपील की है कि आजादी के 75वें साल में सब प्रण लें कि हम 130 करोड़ भारतवासी एकजुट होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे। 75 साल पहले जब पूरा देश इकट्ठा हुआ था तो अंग्रेजों को भगा दिया था। अब हम सब एक बार फिर इकट्ठे होकर भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग पूछते हैं कि कैन इंडिया लीड द वेल, क्यों नहीं। आपको क्या लगता है। क्यों नहीं भारत विश्व का नंबर वन बन सकता है, लेकिन इसके लिए आपको काम करना पड़ेगा। भारत के 130 करोड़ लोगों को साथ आना होगा। व्यापारी, किसान, उद्योगपति, मजदूर, नौकरीपेशा, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील सबको साथ आना होगा। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा...‘पूरा देश आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है। 4 अगस्त को दिल्ली के हजारों बच्चे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed