{"_id":"5d0811df8ebc3e3d4a7f3362","slug":"50-percent-of-malaria-cases-in-june-outbreak-of-water-borne-diseases","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया के 50 फीसदी मामले जून में, बढ़ने लगा जल जनित रोगों का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया के 50 फीसदी मामले जून में, बढ़ने लगा जल जनित रोगों का प्रकोप
Tue, 18 Jun 2019 03:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
मलेरिया का प्रकोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉनसून के दस्तक देने से पहले ही एक बार जल जनित रोगों का प्रकोप बढ़ने लगा है। पिछले एक सप्ताह के दौरान डेंगू और चिकनगुनिया के दो-दो मामले जबकि मलेरिया के नौ मामले राजधानी सामने आ चुके हैं। हैरत की बात यह है कि अब तक सामने आए कुल 18 में से नौ मामले यानी 50 फीसदी मामले जून में सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
राजधानी में मलेरिया के कुल 18 मामले आए हैं जबकि पिछले एक सप्ताह में नौ मामले सामने आ चुके हैं। चिकनगुनिया के कुल सात मामले सामने आए हैं, जिनमें दो मामले जून के हैं।
विज्ञापन
डेंगू के भी पिछले एक सप्ताह के दौरान दो नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मॉनसून से पहले इनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए निगमों की भी चिंता बढने लगी है।
विज्ञापन