फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 people shot dead in Delhi in 12 hours

दहली दिल्लीः बेखौफ बदमाशों ने 12 घंटे में पांच लोगों को गोलियों से भूना

Sat, 15 Jun 2019 05:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 15 Jun 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
5 people shot dead in Delhi in 12 hours
पांच लोगों को मारी गई गोली - फोटो : अमर उजाला

पिछले 12 घंटे में कत्ल की 5 वारदात से दिल्ली दहल उठी। बृहस्पतिवार रात भलस्वा डेयरी और विकासपुरी में दो प्रॉपर्टी डीलरों समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें एक नाबालिग था। शुक्रवार को दिनदहाड़े बीच सड़क पर बदमाशों ने कार से जा रहे दो लोगों को गोलियों से भून डाला।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, भलस्वा डेयरी इलाके में बृहस्पतिवार रात करीब पौने दस बजे बाइक सवार बदमाशों ने कार से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर चंद्रशेखर सिंह (42) को दो गोलियां मारीं। पास के अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने एक प्लॉट के विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी क्षेत्र में, रात करीब पौने बारह बजे 17 वर्षीय विशाल को गोली मारने की सूचना मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक सप्ताह बाद उसकी बहन की शादी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले विशाल का इलाके के कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया था। पुलिस ने आशंका जताई कि उन्हीं लड़कों ने विशाल की हत्या की है। वारदात के बाद से ये सभी फरार हैं।
विज्ञापन


तीसरी घटना में बृहस्पतिवार रात करीब पौने 11 बजे विकासपुरी इलाके में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर अमित कोचर (35) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय अमित चार दोस्तों के साथ घर में थे। किसी ने कॉलबेल बजाई। अमित ने दरवाजा खोला तो तीन-चार युवकों ने उसे पकड़ लिया और खींचकर अपनी कार में ले गए। इसके बाद उन्होंने अमित को गोली मारी और फरार हो गए। जांच में पता चला है कि अमित पहले कॉल सेंटर में काम करते थे। हाल के दिनों में वे प्रॉपर्टी का काम करने लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे मामले में नंदनगरी इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने लालबत्ती पर रुके कार सवार घोषित बदमाश खुरवेश पहलवान (43) और उसके परिचित कंछी लाल (33) को गोलियों से भून डाला। जीटीबी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। खुरवेश के परिजन इसे गैंगवार बता रहे हैं। पुलिस अधिकारी शुरुआती जांच के बाद हत्या की वजह रंजिश बता रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से दो आरोपियों की पहचान करने का दावा किया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। नंदनगरी थाने के घोषित बदमाश खुरवेश पर वर्ष 2015 में मकोका लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed