फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   42 RFID towers to be installed across the state

प्रदेश भर में लगेंगे 42 आरएफआईडी टावर, चल रहा है सर्वे

Mon, 16 Sep 2019 03:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा गौरव शर्मा, ग्रेटर नोएडा
गौरव शर्मा, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
42 RFID towers to be installed across the state
demo pic - फोटो : अमर उजाला

टैक्स चोरी रोकने के लिए अन्य प्रदेश से जुड़े राज्यों की सीमा पर अब रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (आरएफआईडी) लगाई जाएंगी। इसके लिए सूबे में 42 टावर लगाए जाने हैं। 

विज्ञापन


पहले चरण में गाजियाबाद, आगरा, झांसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, देवरिया में सर्वे कर टावर लगेंगे, जबकि दूसरे चरण में गौतमबुद्ध नगर में सर्वे होगा। अहम है कि गौतमबुद्ध नगर आंकड़ों में अन्य जिलों की तुलना में ज्यादा टैक्स प्रदेश सरकार के खाते में जमा कराता है। 
विज्ञापन


दिल्ली के सभी बार्डर पर आरएफआईडी  टावर लगाए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार आदि की सीमा पर लगाए जाने हैं। टावर लगाने के लिए जिलों की सीमा का सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करेगा काम?
आरएफआईडी का सेंटर प्वाइंट दिल्ली और प्रदेश स्तर पर लखनऊ में होगा। यहां से मॉनीटरिंग की जाएगी। बड़े वाहन जिस मुख्य रास्ते से होकर गुजरते हैं। वहां एक बारकोड लगा दिया जाएगा। माल ढोकर लाने वालों वाहनों पर भी नियत स्थान पर बारकोड लगा होगा।

विशेष बात यह है कि क्या सामान है, कितने का माल है? कहां से कहां जा रहा है? किस व्यापारी है, जैसी जानकारी बारकोड में होगी। मशीन द्वारा स्कैन करते ही विभाग के पास जानकारी पहुंच जाएगी और वाहन का रूट भी पता चल जाएगा। अगर कोई वाहन चालक बिना बारकोड के आता है तो उसे टैक्स चोरी माना जाएगा और उस पर पेनल्टी भी लगेगी।

सचल दस्ता रहेगा तैनात
वाहनों से होने वाली टैक्स चोरी पकड़ने की जिम्मेदारी सचल दस्ते की होती है। बारकोड स्कैनिंग के लिए टीम बनेगी। स्कैन होते ही जानकारी वरिष्ठ अफसर और सचल दस्ते के पास पहुंचेगी। स्कैनिंग न होने पर वाणिज्य कर विभाग का सचल दस्ता तत्काल वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लेगा।


टैक्स चोरी रोकने के लिए रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन डिवाइस के टावर लगाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 42 टावर लगने हैं। गाजियाबाद में पहले चरण में, जबकि गौतमबुद्ध नगर में दूसरे चरण में डिवाइस युक्त टावर लगेंगे।
- धर्मेंद्र सिंह, अपर आयुक्त, वाणिज्य कर विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed