फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   41 MLAs were 'adjusted' in 67

67 में 41 विधायक हो गए ‘एडजस्ट’

Thu, 12 Mar 2015 08:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Mar 2015 08:49 PM IST
विज्ञापन
41 MLAs were 'adjusted' in 67

‘आप’ के चुने गए 67 में से 41 विधायक ‘एडजस्ट’ हो गए हैं। रामनिवास गोयल विधानसभा अध्यक्ष, वंदना कुमारी उपाध्यक्ष, अरविंद केजरीवाल समेत 7 मंत्री, 15 संसदीय सचिव के नाम करीब-करीब तय, 2 डीडीए सदस्य, जल बोर्ड में उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा समेत तीन सदस्य, हरदीप सिंह को विस का मुख्य सचेतक बनाए जाने के साथ सरकार ने अब 11 जिला विकास समितियों के अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के सूत्र बताते हैं कि डीएसआईआईडीसी, डीटीटीडीसी, ग्रामीण विकास बोर्ड, यमुनापार विकास बोर्ड, लोक लेखा समिति, दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन, दिल्ली खादी बोर्ड समेत 12 विधायकों को ऐसे बोर्ड और निगम में जल्द पद दिए जाएंगे। मसलन करीब 12 विधायक बिना प्रोफाइल के होंगे। इन्हें भी कुछ-कुछ काम दिया जाएगा। ‘आप’ सरकार की कोशिश है कि उनकी पार्टी से चुने गए हर विधायकों को प्रोफाइल मिले।
विज्ञापन


ऑफिस और गाड़ी की सुविधा देने की भी कोशिश है। मुख्यमंत्री के लौटने के बाद कुछ की सूची फाइनल होगी। सरकार के अनुसार, जिला विकास समितियों के अध्यक्ष नामित कर दिए गए हैं। सभी 11 डीडीसी के अध्यक्षों का नया कार्यकाल शुरू हो गया है। सभी अध्यक्ष ‘आप’ से ही हैं। इसमें तीन विधायक ऐसे हैं जिन्होंने दूसरी बार चुनाव जीता है। पिछली बार केजरीवाल सरकार ने भाजपा विधायकों को कई जिला विकास समितियों का अध्यक्ष बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विकास समिति
जिला    अध्यक्ष
मध्य जिला    विशेष रवि
पूर्वी दिल्ली    राजू धींगान
नई दिल्ली    कर्नल देवेन्द्र सहरावत
उत्तर दिल्ली    अजेश यादव
उत्तर पूर्वी दिल्ली    श्रीदत्त शर्मा
उत्तर पश्चिम दिल्ली    महेंद्र गोयल
शाहदरा जिला    राजेंद्र पाल गौतम
दक्षिण जिला    दिनेश मोहनिया
दक्षिण पूर्व जिला    अमानतुल्ला खान
दक्षिण पश्चिम जिला    भावना गौड़
पश्चिम जिला    नरेश बाल्यान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed