{"_id":"633a179cd8413f046c749e1b","slug":"40-percent-cut-challans-of-one-lakh-vehicles-broke-the-rules-many-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trafic Rules: एक लाख वाहनों के कटे चालान 40 फीसदी ने कई बार तोड़े नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Trafic Rules: एक लाख वाहनों के कटे चालान 40 फीसदी ने कई बार तोड़े नियम
Mon, 03 Oct 2022 04:28 AM IST
Jeet Kumar
योगेश शर्मा, नोएडा।
योगेश शर्मा, नोएडा।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 03 Oct 2022 04:28 AM IST
सार
ट्रैफिक पुलिस ने आईटीएमएस की समीक्षा में पाया कि 27 सितंबर तक 97,884 वाहनों के चालान काटे जा चुके हैं। यह आंकड़ा अब एक लाख से ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन
traffic police
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप नोएडा की सड़कों पर वाहन चलाते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। शहर की सड़कों-चौराहों पर दिखाई देने वाले कैमरों को शोपीस समझने की भूल न करें और जांच लें कहीं आपके वाहन का चालान तो नहीं कट गया है।
विज्ञापन
इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत लगे एक हजार कैमरों ने साढ़े चार माह में यातायात नियम तोड़ने वाले एक लाख से ज्यादा वाहनों को कैद किया है। इनमें 40 प्रतिशत वाहन ऐसे हैं जिन्होंने बार-बार नियम तोड़े हैं। ट्रैफिक पुलिस अब ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के नाम सार्वजनिक करेगी। साथ ही, तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए जाएंगे।
विज्ञापन
शहर में 80 से ज्यादा लोकेशन पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की तस्वीरें कैमरों में कैद हो रही हैं। हालांकि, 15 मई से ही आईटीएमएस का ट्रायल शुरू कर दिया गया था, लेकिन अधिकांश लोगों को इन कैमरों से कट रहे चालान की जानकारी नहीं है। ट्रैफिक पुलिस ने आईटीएमएस की समीक्षा में पाया कि 27 सितंबर तक 97,884 वाहनों के चालान काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
यह आंकड़ा अब एक लाख से ऊपर पहुंच गया है। इनमें लगभग 40 हजार वाहन ऐसे हैं जो शहर की सड़कों पर बार-बार नियमों का उल्लंघन करते कैमरों में कैद हुए हैं। सबसे ज्यादा चालान बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले, ट्रिपल राइडिंग, रेड लाइट जंप करने वाले और विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों के कटे हैं।
कार्रवाई के साथ झेलनी होगी शर्मिंदगी
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि बार-बार नियम तोड़ने वाले वाहनों के पंजीकरण के आधार पर वाहन स्वामियों की कुंडली खंगाली जा रही है। सेक्टर-14ए स्थित कंट्रोल रूम में नाम सार्वजनिक किए जाएंगे, ताकि नियम तोड़ने वालों को गलती का अहसास हो। साथ ही, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
लेते रहें चालान की जानकारी
वाहनों के पंजीकरण की डिटेल में मोबाइल नंबर न होने से अधिकांश लोगों को चालान कटने की सूचना नहीं मिल पाती। कई लोग पता बदलते रहते हैं। ऐसे में चालान उन तक नहीं पहुंच पाता। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन स्वामियों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। वाहन चालक ऑनलाइन भी चालान से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए echallanprivahan.gov.in पर जाकर चालान का स्टेटस जाना जा सकता है। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर से एम परिवहन एप डाउनलोड कर जानकारी ली जा सकती है।