{"_id":"841ebcc59f723899180263f5088abd42","slug":"40-million-sold-my-husband-s-little-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस महिला ने 40 लाख में पति और बहन बेच दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस महिला ने 40 लाख में पति और बहन बेच दिया
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Sun, 16 Feb 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने मां को मुआवजे के रूप में मिले 40 लाख रुपयों के लालच में अपना सुहाग छोटी बहन को बेच दिया। शनिवार को इस मैरिज की खबर अन्य बहनों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना कर वहां हंगामा कर दिया।
लिखित में तहरीर नहीं होने के कारण पुलिस शादी रुकवाने में नाकाम रही। पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है।
बॉलीवुड फिल्म जुदाई में श्रीदेवी ने दौलत के लालच में अपने पति को दूसरी औरत को बेच दिया था, तब सामाजिक व महिला संगठनों ने इस फिल्म की कहानी पर खासा हंगामा मचाया था।
यह भी पढ़ें: न जमीन अपनी ना कागजात असली फिर भी...
विज्ञापन
आलोचकों ने इसे भारतीय संस्कृति का गलत चित्रण करार दिया था। मगर शनिवार को सिल्वर स्क्रीन की कहानी मुरादनगर क्षेत्र के एक गांव में हकीकत में बदल गई, तो हर कोई स्तब्ध था।
दरअसल गांव की एक विधवा महिला की पांच बेटियां हैं। उसकी बड़ी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। बताया गया है कि विधवा महिला की जमीन सरकारी योजना में जाने पर उसे चालीस लाख रुपये का मुआवजा मिला था।
रुपयों के बंटवारे पर परिवार में विवाद है। इसी कारण महिला की बड़ी बेटियों से बोलचाल बंद है। मगर तीसरी शादीशुदा बेटी ने चालीस लाख रुपये के लालच में अपनी सबसे छोटी बहन को सौतन बनाने के लिए मां को राजी कर लिया।
यह भी पढ़ें: आशियाने के नाम पर एक बड़ी कंपनी ने लाखों हड़पे
शनिवार को इस कांट्रेक्ट मैरिज की सूचना पर दोनों बड़ी बहनों ने थाने में पहुंचकर शिकायत की और विवाह समारोह में हंगामा कर दिया। पुलिस ने आरोेप लगाने वाली बहनों से लिखित में शिकायत मांगी, तो उन्होंने इनकार कर दिया।