फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4-year old girl molested by a pizza delivery boy

पिज्जा डिलिवरी बॉय ने बच्ची संग सीढ़ियों पर किया दुष्कर्म

Sun, 12 Jul 2015 09:11 PM IST
Updated Sun, 12 Jul 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
4-year old girl molested by a pizza delivery boy

लाजपत नगर इलाके में पांच साल की मासूम के साथ पिज्जा डिलीवर करने आए एक युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर परिजनों और परिवार को मामले की भनक लग गई।

विज्ञापन


बच्ची पहली मंजिल पर खेल रही थी और डिलिवरी मैन को देख तीसरी मंजिल स्थित अपने घर आ जा रही थी। इस बीच दूसरी मंजिल पर पिज्जा मैन ने उसे सीढ़ियों पर अकेला देखा।

पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी अमित कुमार (27) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को साकेत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बच्ची ने जताई थी पिज्जा खाने के इच्छा

4-year old girl molested by a pizza delivery boy

लाजपत नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पांच साल की मासूम परिवार के साथ आश्रम स्थित फ्लैट में तीसरी मंजिल पर रहती है।

वह दक्षिण दिल्ली के एक नामी पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा है। बच्ची के पिता एक एमएनसी में नौकरी करते हैं। फिलहाल वह किसी काम से मुंबई गए हैं।

शनिवार को बच्ची ने अपने पिता को फोन कर पिज्जा खाने की इच्छा जताई। बच्ची के पिता ने मुंबई से ही एक नामी कंपनी का ऑनलाइन पिज्जा बुक कर दिया।

खुद ही पिज्जा लेने चली आई बच्ची

4-year old girl molested by a pizza delivery boy

सुबह करीब 11.45 बजे डिलीवरी ब्वॉय अमित पिज्जा लेकर बच्ची के घर पहुंचा। आरोपी ने घर की डोर बेल बजाई। बच्ची ने ऊपर से देखा कि पिज्जा आ गया है वह खुद ही पिज्जा लेने नीचे आ गई।

इस बीच बच्ची को अकेला देखकर अमित की नीयत खराब हो गई। अमित ने बच्ची को डरा धमका उसके साथ सीढ़ी पर ही रेप किया।

शोर मचाने पर पड़ोसी और बच्ची का परिवार नीचे आ गया और आरोपी को पकड़ लिया गया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दक्षिणपुरी निवासी आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed