फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4 months ago raped minor open secret after pregnency

12 साल की नाबालिग से रेप गर्भवती हुई तो खुला राज

Mon, 06 Apr 2015 07:36 PM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन
4 months ago raped minor open secret after pregnency

4 महीने पहले हुए रेप का मामला उस वक्त खुला जब मां-बाप को पता चला की उनकी नाबालिग बेटी प्रेगनेंट है। इस बात को लेकर जब उन्होंने बेटी से पूछा तो उसने अपनी आप-बीती कह सुनाई।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक चालीस साल के मिठाई विक्रेता ने उसके साथ चार महीने पहले रेप किया था। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के परिजनों ने इस मामले को लेकर पुलिस के साथ काम करने वाले एनजीओ से संपर्क किया।
विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली के इस मामले में एनजीओ की मदद से पीड़िता के परिवार ने पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी, और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

बिहार का रहने वाला है आरोपी

4 months ago raped minor open secret after pregnency

शनिवार को जब पुलिस को जानकारी मिली तो उसने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पास्को के तहत मामला दर्ज कर लिया। रविवार को आरोपी मिठाई विक्रेता को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

रेप आरोपी की पहचान बिहार के रहने वाले विनोद के रूप में हुई है। जिसे रविवार दोपहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पत्नी और बच्चे बिहार में ही रहते है।

विनोद दिल्ली में काम की तलाश में आया था और यहां किराए पर पीड़िता के घर के सामने ही रह रहा था। पीड़िता की मां दूसरे के घरों में काम करने जाती है।

पेट में दर्द होने की शिकायत पर खुला राज

4 months ago raped minor open secret after pregnency

जब वो घर पर नहीं थी तो लड़की को अकेला देखकर ये शख्स नाबालिग पीड़िता को अपने घर ले गया। वहां उसने उसके साथ रेप को अंजाम दिया साथ ही किसी को ना बताने की धमकी भी दी।

डरी सहमी बच्ची ने उस वक्त तो किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन जब कुछ दिनो पहले पेट में दर्द होने की शिकायत उसने घर पर की तो मामला खुलकर सामने आ गया। घरवाले उसे डॉक्टर के पास ले गए जहां पता चला पीड़िता चार महीने की गर्भवती है।

पुलिस के मुताबिक मां-बाप पीड़िता का अबॉर्शन कराना चाहते थे, लेकिन डॉक्टर्स के मुताबिक इससे उसकी जान को खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed