{"_id":"5bb144fa867a557ff306e0ba","slug":"4-class-student-sexual-assulted-by-four-teenagers-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2 महीने से 4 किशोर कर रहे थे चौथी के छात्र के साथ कुकर्म, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 महीने से 4 किशोर कर रहे थे चौथी के छात्र के साथ कुकर्म, ऐसे हुआ खुलासा
ब्यूरो, अमर उजाला, दनकौर
Updated Mon, 01 Oct 2018 03:19 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में चौथी कक्षा के छात्र से गांव के ही चार किशोर दो माह से कुकर्म कर रहे थे। पीड़ित छात्र को संक्रमण हुआ तो इसका खुलासा हुआ। उसने परिजनों को बताया कि आरोपियों ने उसे टैंक में डुबोकर मारने की भी कोशिश की थी। पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने चारों किशोरों पर पॉस्को एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका दस साल का बेटा चौथी कक्षा का छात्र है। तीन दिन से उसके अंग में संक्रमण था। परिजनों ने जोर देकर इसका कारण पूछा तो उसने दो माह से गांव के ही चार किशोरों के जबरन जंगल में ले जाकर कुकर्म करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
डाक्टरी परीक्षण कराया, दर्ज कराएंगे बयान
छात्र ने बताया कि कुछ रोज पहले इसका विरोध करने और शिकायत करने की बात कहने पर आरोपियों ने उसे पानी के टैंक में डुबोकर मारने की कोशिश भी की थी। आरोपी उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते थे।
कोतवाली प्रभारी फरमूद अली का कहना है कि पीड़ित पिता की शिकायत पर चार किशोरों पर केस दर्ज किया गया है। छात्र का मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है। उसके अदालत में भी बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी किशोरों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली प्रभारी फरमूद अली का कहना है कि पीड़ित पिता की शिकायत पर चार किशोरों पर केस दर्ज किया गया है। छात्र का मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है। उसके अदालत में भी बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोपी किशोरों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।