चार बच्चों की निर्मम हत्या, कंकाल मिलने से मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां मंगलवार रात अरावली की पहाड़ियों से चार बच्चों के कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया।
पुलिस ने इस पूरे मामले पर गंभीरता दिखाते हुए बच्चों के मामा पर हत्या का शक जताते हुए हुए उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस के मुताबिक चारों बच्चों की उम्र छह से आठ साल के बीच बताई जा रही है।
पुलिस ने ये भी स्पष्ट किया है कि मामला काफी पुराना है। जिन चारों बच्चों के शव बरामद किए गए हैं उनकी हत्या 2013 में ही कर दी गई थी।
पहले मारे बच्चे और दफन कर दी लाशें
बताया जा रहा है कि मामला पर संदेह होने पर मामा की गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि मामा ने ही चार बच्चों की हत्या कर चारो शव पहाड़ी में दबा दिए।
पुलिस के मुताबिक पहले चारों बच्चों की चाकू मारकर हत्या की गई और फिर बाद में शवों को ठिकाने लगाने की वजह से ही उन्हें पहाड़ियों के बीच में दबा दिया गया।
जिन चार बच्चों के कंकाल बरामद हुए हैं उनमें एक लड़का जबकि तीन लड़कियों के कंकाल हैं। बताया जा रहा है कि मामा ने बच्चों के पिता से रंजिश की वजह से इस वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी मामा को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।