फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4.50 crore cheated in the name of plot.

प्लॉट के नाम पर 4.50 करोड़ की ठगी

Mon, 01 Dec 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 01 Dec 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
4.50 crore cheated in the name of plot.

फेस-तीन थाना क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर एक कंपनी लोगों के करीब 4.50 करोड़ रुपये गबन करके फरार हो गई। इस बाबत फेस-तीन थाने में 78 लोगों ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक , रोहिणी, दिल्ली निवासी दिनेश ने वर्ष 2012 में अखबार में हरिद्वार व वृंदावन में प्लॉट की बिक्री का विज्ञापन देखा। विज्ञापन रुद्रा सेवेन बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से दिया गया था।
विज्ञापन


पता नोएडा सेक्टर-63 स्थित ए ब्लॉक का था। कंपनी में निदेशक के पद पर राजेश दूबे व रसम कुमार और बीएन प्रसाद अकाउंटेंट, मोहित किसी अन्य पद पर कार्यरत था। दिनेश ने कंपनी में आकर इनसे संपर्क किया। इसके बाद प्लॉट के लिए आवेदन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सैकड़ों लोगों ने भी आवेदन किया। अगस्त 2012 में लोगों के सामने प्लॉट के लिए बाकायदा ड्रॉ निकाला गया। इसमें 78 लोगों के नाम 50-200 गज के प्लॉट निकले। लोगों को किश्तों में रुपये देने को कहा गया। हालांकि, शर्त यह थी कि जब तक 80 फीसदी रकम जमा नहीं हो जाती, रजिस्ट्री नहीं होगी। जनवरी 2014 तक कई लोगों ने 80 फीसदी तक रकम जमा करवा दी। लोगों का आरोप है कि रजिस्ट्री की बात कहने पर आरोपी टालमटोल करते रहे।


 अगस्त 2014 में कंपनी एकाएक सामान समेटकर सेक्टर-63 से रफूचक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कई लोगों को करीब 4 लाख से 12 लाख रुपये तक की चपत लगाई है।  शिकायत के आधार पर पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले की जांच की तो मामले की सत्यता की पुष्टि हो गई। पुलिस के मुताबिक मामला संज्ञान में है। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। धोखाधड़ी की शिकायत मिलने पर जांच की गई है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed