फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3726 corona positive patients found in delhi on monday

दिल्लीः एक दिन में फिर 100 से ज्यादा लोगों की हुई मौत, 3726 नए संक्रमित मिले

Tue, 01 Dec 2020 12:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 01 Dec 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
3726 corona positive patients found in delhi on monday
कोरोना वायरस: जांच के लिए सैंपल देते लोग - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर दिल्ली में 100 से भी ज्यादा लोगों की मौत दर्ज की गई है। सोमवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 3726 नए संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि की है। साथ ही 108 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। इस बीच 5824 मरीजों को डिस्चॉर्ज भी किया गया। 

विज्ञापन


विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 50,670 सैंपल की जांच में 7.35 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। पिछले 10 दिन में दिल्ली में कोरोना वायरस की मृत्युदर 1.91 फीसदी दर्ज की गई है। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5,70,374 हो चुकी है जिनमें से 5,28,315 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 9174 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


दिल्ली में अब तक 9.07 फीसदी संक्रमण दर है। फिलहाल 32,885 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 20,456 मरीज अपने अपने घरों में होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अब तक 62.88 लाख से भी ज्यादा सैंपल की जांच हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हर दिन कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की वजह से दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 5552 हो चुकी है। राजधानी में अभी 10 हजार बिस्तर बड़े अस्पतालों में खाली हैं। जबकि 7306 बिस्तर कोविड केयर सेंटर में खाली पड़े हैं। 


दिल्ली में एक दिन पहले ही 68 लोगों की मौत हुई थी जोकि 7 नवंबर के बाद सबसे कम आंकड़ा था लेकिन 24 घंटे गुजरने के बाद एक बार फिर दिल्ली में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 100 से अधिक देखने को मिला है। पिछले 25 दिन की स्थिति देखें तो दिल्ली में ढ़ाई हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed